[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता सीईओ कार्यालय के बाहर बीएलओ का प्रदर्शन जारी, उपेक्षा का लगाया आरोप

सीईओ कार्यालय के बाहर बीएलओ का प्रदर्शन जारी, उपेक्षा का लगाया आरोप

0
सीईओ कार्यालय के बाहर बीएलओ का प्रदर्शन जारी, उपेक्षा का लगाया आरोप

ब्रेन स्ट्रोक पीड़ित बीएलओ को एंबुलेंस से लाया गया

संवाददाता, कोलकाता

बीएलओ अधिकार रक्षा समिति के बैनर तले मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) कार्यालय के बाहर मंगलवार को बीएलओ का विरोध प्रदर्शन जारी रहा. प्रदर्शन के दौरान एक बीमार बीएलओ को एंबुलेंस से लाया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया. बीमार बीएलओ की पहचान देवाशीष दास (57) के रूप में हुई है, जो दक्षिण 24 परगना जिले के फ्रेजरगंज ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 276 के बीएलओ हैं. एसआइआर कार्य के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और वे बेहोश हो गये थे. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस स्थिति में भी आयोग ने उनके इलाज के लिए किसी प्रकार की सहायता उपलब्ध नहीं करायी. प्रदर्शन में शामिल बीएलओ का कहना है कि बेहद कम समय में एसआइआर कार्य पूरा करने के दबाव के कारण कई कर्मचारी बीमार पड़ रहे हैं. उनका कहना है कि बीमार बीएलओ को पर्याप्त मुआवजा दिया जाये और असहनीय कार्यभार से तत्काल राहत मिलनी चाहिए. समिति के सदस्यों ने तर्क दिया कि राज्य सरकार ड्यूटी के दौरान घायल या मृत होने वाले मतदान कर्मियों को मुआवजा देती है, इसलिए बीएलओ को भी (जो चुनावी कार्य करते हुए अस्वस्थ हो रहे हैं) इसी तरह की सहायता मिलनी चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब राज्य सरकार चुनाव ड्यूटी के दौरान हताहत होने पर अनुग्रह राशि देती है, तो निर्वाचन आयोग बीएलओ को न्यूनतम मुआवजा देने से पीछे क्यों हट रहा है.

उल्लेखनीय है कि बीएलओ अधिकार रक्षा समिति के बैनर तले यह प्रदर्शन कई दिनों से चल रहा है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की घटनाएं भी हो चुकी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel