[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता वोटर लिस्ट में नहीं रहेंगे बांग्लादेशियों के नाम

वोटर लिस्ट में नहीं रहेंगे बांग्लादेशियों के नाम

0
वोटर लिस्ट में नहीं रहेंगे बांग्लादेशियों के नाम

कोलकाता

. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बिहार की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) किये जाने की मांग की. सोमवार को सिलीगुड़ी में उत्तरकन्या अभियान के दौरान श्री अधिकारी ने कहा कि धार्मिक उत्पीड़न के कारण जो हिंदू बांग्लादेश से भारत आये हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में राज्य सचिवालय की उत्तर बंगाल शाखा उत्तरकन्या तक रैली का नेतृत्व किया. बाद में रैली को संबोधित करते हुए श्री अधिकारी ने कहा : वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजरिये से शरणार्थी हैं. यह अभियान भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के आह्वान पर किया गया.

भारतीय मुसलमानों को चिंता करने की जरूरत नहीं : शुभेंदु अधिकारी ने अल्पसंख्यक समुदाय को आश्वस्त करते हुए कहा : भारतीय मुसलमानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि अगर राज्य में एसआइआर होती है, तो भगवा ‘ब्रिगेड’ द्वारा भारतीय मुसलमानों को निशाना बनाया जायेगा. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा उनके साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा : हालांकि किसी भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी मुस्लिम अवैध अप्रवासी को राज्य की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने नहीं दिया जायेगा. इस बीच, इसी दिन महानगर में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की ””शहीद दिवस”” सभा में ममता बनर्जी ने कहा था कि राज्य की चुनाव वोटर लिस्ट से एक भी मतदाता का नाम काटने नहीं देंगे.

गौरतलब है कि बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतदाता सूची की एसआइआर ने वहां एक बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया है. विपक्षी दल राजद ने आरोप लगाया है कि इसे सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लाभ पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है. हालांकि, निर्वाचन आयोग ने इस आरोप का खंडन किया है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली को संबोधित किया. इस पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल प्रमुख ने रैली में कहा है कि पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी 2021 में हासिल की गयी संख्या से अधिक सीट जीतेगी. अधिकारी ने कहा : मैं भी यह चुनौती देता हूं कि अगले चुनावों के बाद वह राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री होंगी.

राज्य में 2.15 करोड़ बेरोजगार

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में 2.15 करोड़ लोग बेरोजगार हैं. इसके साथ ही उन्होंने राज्य से उद्योगों के पलायन किये जाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने सभी को काम मुहैया कराया है, तो राज्य के 60 लाख प्रवासी मजदूर बाहर काम क्यों कर रहे हैं?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel