[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार…, बंगाल में भाजपा के विजय गान वीडियो में दिखा मोदी का जादू और जीत का जोश

पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार…, बंगाल में भाजपा के विजय गान वीडियो में दिखा मोदी का जादू और जीत का जोश

0
पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार…, बंगाल में भाजपा के विजय गान वीडियो में दिखा मोदी का जादू और जीत का जोश

BJP Victory Video West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 15 साल बाद हुए सत्ता परिवर्तन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक जोश से भरे वीडियो के साथ सेलिब्रेट किया है. वीडियो का टैगलाइन है- पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार. अर्थात इस बार बदल गया है, बीजेपी की सरकार आ गयी है. 2 मिनट के इस वीडियो में बंगाल के कोने-कोने में खिले ‘कमल’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में उमड़े जनसैलाब को दिखाकर यह संदेश देने की कोशिश की गयी है कि अब बंगाल में ‘सोनार बांग्ला’ का सपना सच होने वाला है.

Bjp Victory Video West Bengal 2026 West Bengal Election Results 2026 Bjp Victory 1
पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार…, बंगाल में भाजपा के विजय गान वीडियो में दिखा मोदी का जादू और जीत का जोश 4

वीडियो में क्या है खास? मां काली और जय श्रीराम से गूंजा बंगाल

बीजेपी द्वारा जारी इस वीडियो में कई भावनात्मक और राजनीतिक पहलुओं को छुआ गया है.

  • संस्कृति और आस्था : वीडियो की शुरुआत मां काली के जयकारों और बंगाल की पारंपरिक धुन के साथ होती है. इसमें पीएम मोदी को दक्षिणेश्वर और अन्य मंदिरों में पूजा करते हुए दिखाया गया है.
  • बदलाव की लहर : वीडियो में युवाओं, महिलाओं और किसानों के चेहरों पर जीत की खुशी को प्रमुखता से दिखाया गया है. गाना बजता है- पालटेचे एई बार, जो सीधे तौर पर सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा करता है.
  • मोदी मैजिक : वीडियो के बड़े हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और सभाओं को दिखाया गया है, जहां जय श्रीराम के नारों के साथ लोग उनका स्वागत कर रहे हैं.
  • कार्यकर्ताओं का जश्न : चुनाव के नतीजे आने के बाद गुलाल उड़ाते और नाचते-गाते बीजेपी कार्यकर्ताओं के दृश्यों ने वीडियो को बेहद जीवंत बना दिया है.

इसे भी पढ़ें : सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

सोनार बांग्ला की ओर बढ़ते कदम

बीजेपी ने इस वीडियो के जरिये यह बताने की कोशिश की है कि बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज के खिलाफ वोट दिया है. वीडियो में विकास के वादों और नये बंगाल की तस्वीर को भी प्रतीकात्मक रूप से पेश किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोग देख चुके हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bjp Victory Video West Bengal 2026 West Bengal Election Results 2026 Bjp Victory Video Released
पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार…, बंगाल में भाजपा के विजय गान वीडियो में दिखा मोदी का जादू और जीत का जोश 5

BJP Victory Video West Bengal 2026: टीएमसी के ‘खेला होबे’ का जवाब?

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह वीडियो टीएमसी के मशहूर चुनावी नारे ‘खेला होबे’ का बीजेपी की ओर से दिया गया अंतिम जवाब है. टीएमसी ने 2021 में ‘खेला’ की बात की थी, तो बीजेपी ने 2026 में ‘पालटेचे’ (बदल गया) कहकर अपनी जीत का जश्न मनाया है. यह वीडियो न केवल जीत का जश्न है, बल्कि आगामी निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का एक जरिया भी है.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, दीदी के बयान पर बंगाल के अधिकारी ले रहे मजे- हमें 2-2 सीएम मिलेंगे

बंगाल में बीजेपी की जीत मैनेजमेंट नहीं जनादेश है, कोलकाता में ढहा दीदी का मुस्लिम किला, बोले अमित मालवीय

बंगाल में भाजपा की जीत से ढाका में हड़कंप, बांग्लादेशी मीडिया ने बताया ‘बड़ा संकट’, सांसद को डराने लगा शरणार्थी संकट

बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत

Previous article Motihari News: भंडार में कलश यात्रा के दौरान झड़प, दो दर्जन उपद्रवी गिरफ्तार
Next article PURNIA ठनका की चपेट में आने से बड़ी ईदगाह के पंच की मौत
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel