[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता कोलकाता पोर्ट में फिरहाद हकीम को चुनौती देंगे राकेश सिंह, 294 में 293 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम फाइनल

कोलकाता पोर्ट में फिरहाद हकीम को चुनौती देंगे राकेश सिंह, 294 में 293 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम फाइनल

0
कोलकाता पोर्ट में फिरहाद हकीम को चुनौती देंगे राकेश सिंह, 294 में 293 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम फाइनल
भाजपा ने एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया.

BJP Candidate List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी बिसात को लगभग पूरी तरह से बिछा दिया है. बुधवार को भाजपा ने कोलकाता की बेहद महत्वपूर्ण कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट के लिए राकेश सिंह के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया. इस नयी घोषणा के साथ ही भाजपा अब तक राज्य की कुल 294 सीटों में से 293 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर चुकी है. पार्टी ने अब तक 6 लिस्ट जारी किये हैं.

रणनीतिक रूप से अहम है कोलकाता पोर्ट सीट

राकेश सिंह को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद कोलकाता की राजनीति में हलचल तेज हो गयी है. कोलकाता पोर्ट सीट को रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है. यहां भाजपा ने एक मजबूत चेहरे पर दांव खेला है. पार्टी को उम्मीद है कि राकेश सिंह यहां के समीकरण को भाजपा के पक्ष में मोड़ने में सफल रहेंगे. अब पूरी राज्य में भाजपा की ओर से केवल एक सीट पर उम्मीदवार घोषित होना बाकी रह गया है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर और नंदीग्राम 2 सीट से लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा ने किया टिकट का ऐलान

2 चरणों में होगा बंगाल का महामुकाबला

पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए चुनावी जंग इस बार 2 चरणों में लड़ी जायेगी.

  • पहला चरण : 23 अप्रैल 2026
  • दूसरा चरण : 29 अप्रैल 2026
  • नतीजे : 4 मई 2026 को मतगणना के साथ तय होगा कि ‘सोनार बांग्ला’ की कमान किसके हाथ में होगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

BJP Candidate List 2026: मजबूत तैयारी के साथ मैदान में BJP

भाजपा ने जिस रफ्तार से अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, उससे साफ है कि पार्टी इस बार ममता बनर्जी के किले में सेंध लगाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. 293 सीटों पर नाम तय होने के बाद अब पार्टी का पूरा फोकस जमीनी प्रचार और स्टार प्रचारकों की रैलियों पर शिफ्ट हो गया है.

इसे भी पढ़ें

हावड़ा में डीएम कार्यालय के सामने TMC-CPM कार्यकर्ता भिड़े, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आउट, मोदी-शाह के साथ कंगना और मिथुन मचायेंगे धमाल

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां पानीहाटी से भाजपा उम्मीदवार, ये है 19 लोगों की पूरी लिस्ट

भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, सोनारपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगीं रूपा गांगुली

Previous article राशन खरीदते समय ज्यादा पैसे हो जाते हैं खर्च? इन स्मार्ट ट्रिक्स से हर महीने करें हजारों की बचत
Next article Stock Market: सेंसेक्स 2946 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के करीब; क्रूड में 15% की भारी गिरावट
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel