[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता राज्यसभा से कोई पेंशन नहीं लेंगे विकास रंजन भट्टाचार्य, माकपा नेता ने महासचिव को पत्र लिख दी जानकारी

राज्यसभा से कोई पेंशन नहीं लेंगे विकास रंजन भट्टाचार्य, माकपा नेता ने महासचिव को पत्र लिख दी जानकारी

0
राज्यसभा से कोई पेंशन नहीं लेंगे विकास रंजन भट्टाचार्य, माकपा नेता ने महासचिव को पत्र लिख दी जानकारी
विकास रंजन भट्टाचार्य

Rajya Sabha: कोलकाता: राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सीपीएम नेता विकास रंजन भट्टाचार्य ने एक बड़ा फैसला लिया है. सीपीएम नेता ने घोषणा की कि वे राज्यसभा के पूर्व सांसद के रूप में कोई पेंशन नहीं लेंगे. हाल ही में सेवानिवृत्त हुए राज्यसभा सांसद ने गुरुवार को राज्यसभा के महासचिव को पत्र भेजकर अपने इस निर्णय की जानकारी दी. सीपीएम नेता विकास रंजन भट्टाचार्य 3 अप्रैल, 2020 को बंगाल से राज्यसभा सांसद चुने गए थे. विकास भट्टाचार्य का राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो गया.

वाम दलों के पास नहीं है संख्या

पश्चिम बंगाल में कुछ दिन पहले हुए पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव में स्वाभाविक रूप से वामपंथी दलों का कोई उम्मीदवार नहीं था. विधायकों की संख्या के आधार पर, तृणमूल के चार उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचे। और एक भाजपा के टिकट पर राज्यसभा में गया. हालांकि, राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही सीपीएम ने विकास रंजन भट्टाचार्य को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया. उन्हें इस साल के विधानसभा चुनाव में जादवपुर से उम्मीदवार बनाया गया है.

महापौर के तौर पर भी नहीं लिया था वेतन

विकास रंजन भट्टाचार्य आज कल ज़ोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. वाम मोर्चा उनके समर्थन से जादवपुर सीट जीतने की उम्मीद लगाए बैठा है. इसी बीच, पेशे से वकील विकास रंजन भट्टाचार्य ने राज्यसभा के महासचिव को लिखे पत्र में कहा- मैंने पूर्व सांसद के रूप में मिलने वाली पेंशन न लेने का फैसला किया है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब विकास रंजन भट्टाचार्य ने कोलकाता नगर निगम के महापौर रहते हुए भी कोई सम्मान स्वीकार नहीं किया. सीपीएम नेता 5 जुलाई 2005 से 16 जून 2010 तक कोलकाता नगर निगम के महापौर रहे थे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा के लिए भी लड़ चुके हैं चुनाव

74 वर्षीय विकास रंजन भट्टाचार्य एक राजनेता होने के साथ-साथ एक अनुभवी वकील भी हैं. वे इस साल के विधानसभा चुनाव में जादवपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वे जादवपुर से सीपीएम के उम्मीदवार थे. हालांकि, उन्हें तृणमूल कांग्रेस की मिमी चक्रवर्ती से हार का सामना करना पड़ा था. इस बार जादवपुर में उनका कितना प्रभाव रहेगा, यह 4 मई को पता चलेगा. विधानसभा चुनाव के नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे.

Also Read: बंगाल में सुप्रीम कोर्ट की ‘स्पेशन पावर’ से मिला वोटिंग राइट, ट्रिब्यूनल से एप्रुफ वोटर भी दे पायेंगे वोट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel