[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता Bengal Weather Update : कोलकाता में पारा 15 डिग्री तक गिरा, जिलों में छाया रहेगा कोहरा

Bengal Weather Update : कोलकाता में पारा 15 डिग्री तक गिरा, जिलों में छाया रहेगा कोहरा

0
Bengal Weather Update : कोलकाता में पारा 15 डिग्री तक गिरा, जिलों में छाया रहेगा कोहरा

Bengal Weather Update :  कोलकाता समेत जिलों में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है. इसके साथ ही अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर और दक्षिण बंगाल के आठ जिलें अगले कुछ दिनों तक कोहरे की चादर में ढके रहेंगे.बंगाल के सभी जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा. उत्तरी जिलों में, दार्जिलिंग, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर में अगले दो दिनों तक कोहरा रहने की संभावना है. दक्षिण बंगाल के पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, उत्तर 24 परगना और पुरुलिया में भी अगले दो से तीन दिनों तक हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है.

कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम

सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था. उसके मुकाबले मंगलवार को पारा और गिर गया. मंगलवार को दिन का न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मंगलवार को पूरे दिन कोलकाता में आसमान साफ ​​रहेगा. शहर में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो सामान्य से भी 2.5 डिग्री कम है.

Also Read : Mamata Banerjee : 23 नवंबर को चुनावी नतीजों के बाद तृणमूल संगठन में बदलाव

पुरुलिया में सबसे कम तापमान किया गया दर्ज

मंगलवार को दक्षिण बंगाल के पुरुलिया में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. वहां पारा गिरकर 12.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. इसके अलावा दमदम में 17.0 डिग्री, कल्याणी में 15.0 डिग्री, दीघा में 16.3 डिग्री, कृष्णानगर में 16.2 डिग्री, उलबेरिया में 16 डिग्री, बांकुड़ा में 17.0 डिग्री, कैनिंग में 18.0 डिग्री, बर्दवान में 16.8 डिग्री रहा. दार्जिलिंग में मंगलवार को सबसे कम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.इसके अलावा कलिम्पोंग में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री, जलपाईगुड़ी में 16.9 डिग्री, अलीपुरद्वार में 17.0 डिग्री, कूचबिहार में 15.7 डिग्री, रायगंज में 17.5 डिग्री और मालदा में 20.2 डिग्री रहा.

Also Read : Tarakeshwar Mandir : तारकेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश का नियम बदला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel