[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बदला बदला सा रहेगा बंगाल का मौसम, दक्षिण में आंधी-तूफान के आसार, कोलकाता में गर्मी से राहत

बदला बदला सा रहेगा बंगाल का मौसम, दक्षिण में आंधी-तूफान के आसार, कोलकाता में गर्मी से राहत

0
बदला बदला सा रहेगा बंगाल का मौसम, दक्षिण में आंधी-तूफान के आसार, कोलकाता में गर्मी से राहत
बंगाल मौसम

Bengal Weather: कोलकाता. राज्य में तापमान कई जगह 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. इस बीच, अलीपुर मौसम विभाग ने गुरुवार से दक्षिण बंगाल में आंधी-तूफान की आशंका जतायी है. हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि गर्मी पूरी तरह कम नहीं होगी, लेकिन कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से करीब 0.9 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार से मणिपुर तक एक इस्ट-वेस्ट ट्रफ सक्रिय है. इन परिस्थितियों के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं बड़ी मात्रा में राज्य में प्रवेश कर रही हैं, जिससे 16 और 17 अप्रैल को आंधी-तूफान के अनुकूल हालात बन गये हैं.

बंगाल के अधिकतर जिले में छाये रहेंगे बादल

गुरुवार को बांकुड़ा, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, नदिया और उत्तर 24 परगना के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान की संभावना है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अन्य जिलों में भी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसके बावजूद इन दो दिनों में गर्मी का असर बना रहेगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता में बारिश के आसार

पुरुलिया, झाड़ग्राम, पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के लिए हीट वेव चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी जिलों में शनिवार से मंगलवार तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा. कोलकाता में गुरुवार और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश की संभावना है, जहां 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दक्षिण बंगाल के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गयी है.

Also Read: कड़ी धूप और तेज हवा से बंगाल में नये वर्ष की शुरुआत, मॉनसून को लेकर आया ताजा अपडेट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel