[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता कड़ी धूप और तेज हवा से बंगाल में नये वर्ष की शुरुआत, मॉनसून को लेकर आया ताजा अपडेट

कड़ी धूप और तेज हवा से बंगाल में नये वर्ष की शुरुआत, मॉनसून को लेकर आया ताजा अपडेट

0
कड़ी धूप और तेज हवा से बंगाल में नये वर्ष की शुरुआत, मॉनसून को लेकर आया ताजा अपडेट
बंगाल में बढ़ी गर्मी

Bengal Weather: कोलकाता: चैत्र माह की समाप्ति के साथ ही बंगाल में नये वर्ष का आगाज हो गया है. बंगाल में अब तक भीषण गर्मी नहीं पड़ी है, लेकिन कड़ी धूप और तेज हवा से गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. बैशाख माह शुरू होने से एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने बुरी खबर दी है. मौसम विभाग का कहना है कि बैशाख माह शुरू होते ही बंगाल का पारा तेजी से चढ़ेगा. इतना ही नहीं, यह भी बताया गया है कि इस मानसून में कम बारिश होगी. मौसम विभाग ने न केवल इस राज्य के लिए, बल्कि देश के कई अन्य राज्यों के लिए भी यही भविष्यवाणी की है।

अल नीनो के कारण होगी कम बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि इस मानसून में देश में कम बारिश होगी. इसका कारण अल नीनो है. जून में पूरे देश में अल नीनो की स्थिति बन सकती है, जिसके चलते देश में 8 प्रतिशत कम बारिश हो सकती है. हालांकि, कुछ राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. लेकिन कुल मिलाकर देश में सामान्य से कम बारिश होगी. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के लिए भी यही पूर्वानुमान बताया है. इस बार बंगाल में सामान्य से कम बारिश होगी. साथ ही, गर्मी भी अधिक रहने की संभावना है.

बंगाल में बढ़ेगी लू की तीव्रता

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बैशाख की शुरुआत में बंगाल में लू की तीव्रता बढ़ेगी. पश्चिमी क्षेत्र में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. पुरुलिया में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, कोलकाता में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने इस सप्ताह बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. पश्चिमी जिलों में बारिश हो सकती है. बुधवार यानी बैशाख के पहले दिन पुरुलिया, बांकुरा और बर्दवान समेत कई स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल में अभी गर्मी से राहत नहीं

गुरुवार को भी दक्षिण बंगाल के कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. हालांकि, फिलहाल कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है. इसके विपरीत, बैशाख के पहले दिन से ही तापमान में तेजी से वृद्धि होगी. छिटपुट बारिश भी गर्मी से राहत नहीं दिला पाएगी. लोगों को धूप से बचने के लिए कहा गया है. खासकर बुजुर्ग और बच्चों के लिए यह समय नुकसान कर सकता है. डॉक्टरों की माने तो अचानक धूप में जाने से पहले पानी का सेवन निश्चित रूप से कर लें.

Also Read: Bengal Weather: बंगाल में परेशान करेगी उमस और गर्मी, मौसम विभाग ने इन जिलों को किया अलर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel