[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता कोलकाता को 72 घंटे तक सताएगी उमस भरी गर्मी, गुरुवार से बदलेगा बंगाल का मौसम

कोलकाता को 72 घंटे तक सताएगी उमस भरी गर्मी, गुरुवार से बदलेगा बंगाल का मौसम

0
कोलकाता को 72 घंटे तक सताएगी उमस भरी गर्मी, गुरुवार से बदलेगा बंगाल का मौसम
बंगाल मौसम

Bengal Weather: कोलकाता. महानगर समेत दक्षिण बंगाल के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे तक उमस भरी गर्मी का असर बना रहेगा. हालांकि, आगामी सप्ताह यानी 28 मई से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को कोलकाता में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

उत्तर बंगाल में भारी वर्षा के आसार

मौसम विभाग की माने तो हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, नदिया और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में भी तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं. उत्तर बंगाल के जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना जतायी गयी है. जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी भारी वर्षा की संभावना है.

तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण तटीय ओडिशा और उससे सटे क्षेत्रों के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. यह समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है. इसी के प्रभाव से उत्तर और दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है. विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों तक दक्षिण बंगाल के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, आंधी-तूफान और बारिश के कारण अगले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

Also Read: बंगाल मौसम : दक्षिण में गर्मी से राहत के आसार नहीं तो उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel