[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में एक और बीएलओ की मौत, पत्नी बोली- पार्षद की धमकी के बाद की आत्महत्या

बंगाल में एक और बीएलओ की मौत, पत्नी बोली- पार्षद की धमकी के बाद की आत्महत्या

0
बंगाल में एक और बीएलओ की मौत, पत्नी बोली- पार्षद की धमकी के बाद की आत्महत्या
अशोक दास

Bengal SIR: कोलकाता. कोलकाता नगर पालिका के वार्ड नंबर 19, मुकुंदपुर के अहलियानगर में एक बीएलओ ने आत्महत्या कर ली है. इसको लेकर ईलाके में तनाव बढ़ गया है. पुलिस ने मृतक बीएलओ की पहचान अशोक दास (48) के रूप में की है. बीएलओ का शव गुरुवार सुबह घर के बाथरूम में लटका हुआ मिला. इस घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. परिवार ने अशोक दास की मौत को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. ज्वाइंट सीपी क्राइम रूपेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मौत की असली वजह का पता लगाया जायेगा.

शिक्षक थे अशोक दास

घटना की सूचना मिलने के बाद कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. परिवार से जानकारी लेने के बाद उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिये. पुलिस सूत्रों के अनुसार, अशोक दास का घर पूर्व जादवपुर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके के अहिल्या नगर में है. वह दक्षिण 24 परगना के जयनगर के बाहरू हाइस्कूल में असिस्टेंट टीचर थे. अशोक दास बंगाल में चल रहे एसआइआर में बीएलओ के रूप में नियुक्त थे. वह पूर्व जादवपुर के छितकालिकापुर इलाके के एफपी स्कूल में पोलिंग स्टेशन नंबर 110 के बीएलओ के तौर पर काम कर रहे थे.

अशोक दास पर दबाव बनाने का आरोप

भाजपा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पार्टी नेता तृणमूल के खिलाफ इस घटना को हथियार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. जादवपुर जिला भाजपा सचिव मौशुमी दास कहती हैं- तृणमूल पार्षद लोगों के जरिए अशोक दास पर दबाव बना रहे थे. अनन्या बनर्जी कहती हैं- मेरे इलाके में 57 पार्टियां हैं. 57 बीएलओ हैं. इसलिए हमें उनसे बात करनी होगी, ताकि पता चल सके कि क्या उन पर किसी तरह का दबाव डाला गया है. उन्होंने भाजपा के आरोप पर कहा कि यह एक साजिश के सिवा कुछ नहीं है. वास्तविकता में इसकी कोई सच्चाई नहीं है.

कुछ दिनों से परेशान था अशोक दास

दूसरी ओर तृणमूल विधायक देबब्रता मजूमदार ने केंद्र के खिलाफ रुख मोड़ते हुए दावा किया है कि चुनाव आयोग की अदूरदर्शिता और अनियोजित एसआईआर के कारण बीएलओ ने आत्महत्या की. हालांकि मृतक बीएलओ के दादा तापस दास का कहना है कि वो मानसिक तनाव था, लेकिन हमें यह समझ नहीं आया कि वह इस तरह आत्महत्या कर लेगा. इसी बीच, इस घटना से संबंधित एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो गई है. मृतक अशोक दास की पत्नी का कहना है वार्ड नंबर 19 के तृणमूल पार्षद बनर्जी और उनके करीबी सहयोगी राजू ने अशोक दास को दिन-प्रतिदिन धमका रहे थे. इसी कारण अशोक दास ने आत्महत्या कर ली.

Also Read: बंगाल में वोटरों को बड़ी राहत, चुनाव आयोग ने बढ़ा दी आपत्ति दर्ज करने की तारीख

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel