[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता ‘सीक्रेट होम’ वाले तृणमूल नेता ट्रांजिट रिमांड पर, शमीम अहमद उर्फ बड़े को लाया गया हावड़ा

‘सीक्रेट होम’ वाले तृणमूल नेता ट्रांजिट रिमांड पर, शमीम अहमद उर्फ बड़े को लाया गया हावड़ा

0
‘सीक्रेट होम’ वाले तृणमूल नेता ट्रांजिट रिमांड पर, शमीम अहमद उर्फ बड़े को लाया गया हावड़ा
तृणमूल नेता शमीम

Bengal News: कोलकाता/हावड़ा. शिबपुर के चर्चित ‘सीक्रेट होम’ मामले और वोट बाद हिंसा में आरोपी तृणमूल नेता शमीम अहमद उर्फ बड़े को मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर हावड़ा लाया गया है. बड़े की गिरफ्तारी के बाद हावड़ा की राजनीति में हलचल तेज हो गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिबपुर थाना क्षेत्र के चौड़ा बस्ती इलाके में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में बड़े लंबे समय से फरार था. आखिरकार मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया. उसके साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया. शनिवार रात तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर हावड़ा लाया गया.

बमबाजी और फायरिंग मामले में होगी पूछताछ

आरोप है कि सात मई को शिबपुर के चौड़ा बस्ती इलाके में भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. भाजपा का आरोप है कि बड़े और उसके समर्थकों ने इलाके में बमबाजी की और फायरिंग भी की. घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया था. इसी मामले में पुलिस ने बड़े के खिलाफ हिंसा भड़काने, अवैध हथियार रखने और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.
शमीम अहमद इलाके में काफी प्रभावशाली माना जाता है. उसकी पत्नी शमीमा बानू तृणमूल की पूर्व पार्षद रह चुकी हैं. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ तृणमूल नेताओं का संरक्षण प्राप्त था और उसी के दम पर इलाके में दबदबा कायम किया गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शमीम का मकान ‘सीक्रेट होट’ के नाम से चर्चित

कुछ दिन पहले पुलिस ने बड़े के तीन मंजिला घर पर छापा मारा था. इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सबको चौंका दिया. वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उसमें कथित तौर पर घर के भीतर एक ‘गुप्त सीढ़ी’ दिखायी गयी, जो तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल तक जाती थी. बताया गया कि ऊपर का हिस्सा सामान्य दिखता था, जबकि नीचे के कमरों में महंगे साज-सामान और आलीशान इंतजाम थे. इसी वजह से इलाके में यह मकान ‘सीक्रेट होट’ के नाम से चर्चित हो गया. पुलिस अब बड़े से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश करेगी कि वोट बाद हिंसा में और कौन-कौन लोग शामिल थे, हथियार कहां से आये और क्या इलाके में संगठित आपराधिक नेटवर्क सक्रिय था.

Also Read: बंगाल के हर जिले में बनेगा ‘होल्डिंग सेंटर’, बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों पर सख्त हुई सरकार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel