[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल के मजदूर की झारखंड में मौत, मुर्शिदाबाद में गुस्साये लोगों ने रेलवे ट्रैक और हाई-वे को किया जाम

बंगाल के मजदूर की झारखंड में मौत, मुर्शिदाबाद में गुस्साये लोगों ने रेलवे ट्रैक और हाई-वे को किया जाम

0
बंगाल के मजदूर की झारखंड में मौत, मुर्शिदाबाद में गुस्साये लोगों ने रेलवे ट्रैक और हाई-वे को किया जाम

Bengal News: कोलकाता. बंगाल के एक मजदूर की झारखंड में पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है. इस हत्या के विरोध में शुक्रवार की सुबह से मुर्शिदाबाद में गुस्साये लोगों ने रेलवे और हाईवे को जाम का रखा है. प्रदर्शनकारियों ने मुर्शिदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्गों पर आग जला रखे और रेलवे लाइनों पर धरना दे रहे हैं. सुबह से बंगाल के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों की तस्वीरें सामने आयी हैं.

हत्या कर शव को लटकाया

झारखंड के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा से आए एक प्रवासी मजदूर का शव जब बंगाल लौटा, तो महेशपुर में स्थानीय निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 को अवरुद्ध कर दिया. उन्होंने सियालदह-लालगोला शाखा पर महेशपुर के निकटवर्ती क्षेत्र में रेलवे लाइन को अवरुद्ध कर दिया. बेलडांगा के सुजापुर इलाके का रहने वाला अलाउद्दीन शेख झारखंड में नाव चलाने का काम करता था. अलाउद्दीन का लटका हुआ शव झारखंड में बरामद किया गया. कथित तौर पर अलाउद्दीन की हत्या कर उसे फांसी दी गयी थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा चाहती है मामले की जांच

शव को गांव वापस लाये जाने पर तनाव भड़क उठा. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बेलडांगा में सड़क और रेल अवरोध के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. शुभेंदु अधिकारी ने मांग की कि बंगाल पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त बल तैनात करें. उन्होंने इस पूरी घटना की जांच कराने की भी बात कही है.

Also Read: बंगाल में वोटरों को बड़ी राहत, चुनाव आयोग ने बढ़ा दी आपत्ति दर्ज करने की तारीख

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel