[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बहन को गाली देने से रोका, तो जीजा ने साले का सिर लाठी से फोड़ा, थाना पहुंचा मामला

बहन को गाली देने से रोका, तो जीजा ने साले का सिर लाठी से फोड़ा, थाना पहुंचा मामला

0
बहन को गाली देने से रोका, तो जीजा ने साले का सिर लाठी से फोड़ा, थाना पहुंचा मामला
AI से तैयार की गयी सांकेतिक तस्वीर.

कोलकाता से बिकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Bengal News: कोलकाता महानगर के आनंदपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपाड़ा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां बहन और बहनोई के बीच हो रहे विवाद का विरोध करने पर एक युवक को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी. आरोपी जीजा ने अपने ही साले के सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया. घायल युवक को अत्यंत गंभीर स्थिति में कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.

बिहार का रहनेवाला है युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना अंतर्गत ताजपुर का रहने वाला है. वह करीब दो महीने पहले ही कोलकाता के आनंदपुर स्थित बिहारीपाड़ा में अपनी बहन निशा देवी और जीजा के घर रहने के लिए आया था. पीड़ित युवक ने अस्पताल से घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गत 27 जून 2026 की रात करीब 10 बजे उसका जीजा बिना किसी ठोस कारण के उसकी बहन निशा के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था. बहन को प्रताड़ित होता देख जब युवक ने बीच-बचाव किया और इसका विरोध जताया, तो आरोपी जीजा आगबबूला हो गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरोपी जीजा हिरासत में

साले ने बताया कि इसके बाद जीजा ने तैश में आकर पास ही रखी एक भारी लाठी उठाई और साले के सिर पर दे मारी. वार इतना जोरदार था कि युवक का सिर फट गया और वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा. चीख-पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गये. इसके बाद घायल की बहन निशा देवी ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में भाई को लहूलुहान हालत में सीएनएमसी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर लिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Also Read: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel