[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में मतदान पूर्व हिंसा जारी, हालीशहर में तृणमूल कार्यकर्ता पर फायरिंग

बंगाल में मतदान पूर्व हिंसा जारी, हालीशहर में तृणमूल कार्यकर्ता पर फायरिंग

0
बंगाल में मतदान पूर्व हिंसा जारी, हालीशहर में तृणमूल कार्यकर्ता पर फायरिंग
भाजपा और तृणमूल

Bengal Elections: बैरकपुर. बंगाल विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव से पहले हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. जगदल के बाद अब हालीशहर में भी हिंसा की घटना सामने आयी है. हालीशहर नगरपालिका के खासबाटी इलाके में सोमवार शाम फायरिंग हुई. घटना में एक युवक जख्मी हो गया. उसका नाम राजा मल्लिक उर्फ प्रसेनजीत मल्लिक बताया गया है. वह तृणमूल समर्थक बताया जा रहा है. घटना के बाद से इलाके में तनाव है. जानकारी के मुताबिक, राजा हालीशहर के सरकार बाजार का रहने वाला है. उसे गंभीर हालत में कल्याणी के जेएनएम अस्पताल ले जाया गया. घटना की खबर पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवान पहुंचे.

दीवार लेखन का काम कर रहा था राजा

पीड़ित के परिजन किंकर मल्लिक का कहना है कि वह चुनाव में तृणमूल के लिए दीवार लेखन का काम कर रहा था. यह राजनीतिक हिंसा है या नहीं, यह मुझे नहीं पता है. उसके पेट में गोली लगी है. उसे अस्पताल ले जाया गया है. यह किसने किया, इसका पता नहीं चला है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द से जल्द इस घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

हाबरा में एबीवीपी समर्थकों पर हमला

इधर, बंगाल के उत्तर 24 परगना के हाबरा रेलवे स्टेशन संलग्न इलाके में एबीवीपी समर्थकों द्वारा प्रचार करने के दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमले किये. इस घटना की खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. तीन लोग घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर एबीवीपी की ओर से हाबरा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel