[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता भाजपा नेता के बयान पर तृणमूल का हमला, बोले अरूप चक्रवर्ती – महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी अपमानजनक

भाजपा नेता के बयान पर तृणमूल का हमला, बोले अरूप चक्रवर्ती – महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी अपमानजनक

0
भाजपा नेता के बयान पर तृणमूल का हमला, बोले अरूप चक्रवर्ती – महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी अपमानजनक
अरूप चक्रवर्ती

Bengal Election: कोलकाता/हल्दिया. तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम में भाजपा नेता प्रलय पाल की सोशल मीडिया पर की गयी कथित टिप्पणी को लेकर भगवा दल पर तीखा हमला बोला है. पार्टी की ओर से यहां तृणमूल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि भाजपा महिलाओं के प्रति सम्मान नहीं रखती. अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि नंदीग्राम-तमलुक संगठनात्मक जिले के भाजपा नेता प्रलय पाल, जिन्हें विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का करीबी माना जाता है, ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है.

व्यवहार में महिलाओं के प्रति उसका रवैया अलग

तृणमूल प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा भले ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारे देती हो या विभिन्न योजनाओं की बात करती हो, लेकिन व्यवहार में महिलाओं के प्रति उसका रवैया अलग है. उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं सबके सामने हैं. उन्होंने वाराणसी में होली के दौरान महिलाओं के साथ हुई कथित बदसलूकी का भी जिक्र किया. तृणमूल नेता ने कहा कि हाथरस, उन्नाव और मणिपुर जैसी घटनाओं के बाद लोग अब कहने लगे हैं कि ‘बेटी बचाओ, लेकिन भाजपा से’.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा नेता ने किया बचाव

विवाद बढ़ने पर भाजपा नेता प्रलय पाल ने अपने बयान का बचाव किया है. उनका कहना है कि उन्होंने यह बात इलाके के बड़े भाई की तरह लोगों को सावधान करने के लिए कही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूर्व मेदिनीपुर जिले की महिलाएं भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग बाहर काम करते हैं, वे घर लौटकर अपनी पत्नियों का ख्याल रखें. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि इस मुद्दे पर तृणमूल को आपत्ति क्यों हो रही है.

Also Read: बंगाल में सीपीएम-आईएसएफ में नहीं बात, 24 परगना पर अड़े नौशाद सिद्दीकी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel