[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में सबसे ज्यादा वोटों से कौन जीता, किसको मिली महज 401 मतों से हार

बंगाल में सबसे ज्यादा वोटों से कौन जीता, किसको मिली महज 401 मतों से हार

0
बंगाल में सबसे ज्यादा वोटों से कौन जीता, किसको मिली महज 401 मतों से हार
भाजपा और तृणमूल

Bengal Election Result: कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए हुए चुनाव में तृणमूल और भाजपा के बीच मत प्रतिशत का अंतर महज चार प्रतिशत है, लेकिन सीटों का फासला सौ से अधिक सीटों का रहा है. कई ऐसी सीटें हैं जहां जीत का अंतर 1000 वोटों से भी कम का रहा है. हालांकि फाल्टा की सीट पर 21 मई को दोबारा से चुनाव होंगे, लेकिन सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत का अंतर का रिकार्ड शायद ही अब टूट पाये. बीजेपी को 206 सीटों पर जीत मिली. वहीं, कांग्रेस इन 2 सीटों को जीतने में सफल रही. 15 साल से बंगाल की सत्ता पर काबिज रही तृणमूल कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी बन चुकी है.

नक्सलबाड़ी में सबसे बड़ा जीत का अंतर

बंगाल में सबसे कम और ज्यादा वोटों की मार्जिन से कौन जीता. चुनाव आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार बीजेपी के आनंदमय बर्मन ने सबसे ज्यादा वोट मार्जिन से चुनाव जीत इतिहास रच दिया है. माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (AC 25) सीट पर उन्होंने 1,66,905 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंद्वी को 1,04,265 वोटों के विशाल अंतर से हराया. यह इस चुनाव का सबसे बड़ा वोट मार्जिन रहा, जिसने उत्तर बंगाल में बीजेपी की पकड़ को और भी मजबूती से साबित कर दिया है.

सतगछिया में दिखी सबसे कांटे की टक्कर

जीत जितनी बड़ी माटीगाड़ा में थी, उतनी ही संकरी सतगछिया (145) में रही. इस सीट पर बीजेपी के अग्निश्वर नासिक ने महज 401 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. राज्य के कुछ हिस्सों में मुकाबला इतना करीबी था कि अंतिम राउंड तक किसी का भी पलड़ा भारी हो सकता था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चंद वोटों के अंतर वाली अन्य सीटें

कम मार्जिन वाली सीटों की फेहरिस्त में इंडस और रैना बंगाल विधानसभा सीट का नाम सबसे ऊपर है. इंडस (257) सीट पर निर्मल कुमार धारा ने केवल 900 वोटों के अंतर से अपनी सीट जीते. वहीं रैना (261) में सुभाष पात्रा 834 वोटों से विजयी रहे. इंडस में टीएमसी के श्यामली रॉय बागड़ी को बीजेपी के निर्मल कुमार धारा ने महज 900 वोटों से शिकस्त दी. रैना में बीजेपी के सुभाष पात्रा ने 834 से टीएमसी की मंदिरा दलुई को हराया.

Also Read: Bengal Election Result: बंगाल में वोट कटबा बना नोटा, इन सीटों पर कर दिया कांड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel