[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता घाटाल में रोड जाम कर रहे भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, टीएमसी के लोगों ने जमकर पीटा

घाटाल में रोड जाम कर रहे भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, टीएमसी के लोगों ने जमकर पीटा

0
घाटाल में रोड जाम कर रहे भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, टीएमसी के लोगों ने जमकर पीटा
भाजपा कार्यकर्ता

Bengal Election: घाटाल: चुनाव से पहले बंगाल में जगह-जगह भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं में झड़प की खबरें आ रही है. भाजपा और तृणमृल के बीच हुई ताजा मारपीट से पश्चिम मिदनापुर जिले के घाटाल उपमंडल में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. तृणमूल से जुड़े लोगों पर भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप है. यह मारपीट की घटना घाटाल ब्लॉक के इरपाला इलाके में घटी. घायल भाजपा कार्यकर्ता का घाटाल उपमंडल के अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. इलाके में तनाव के चलते पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है.

भाजपा का दावा, मारने की थी साजिश

पुलिस के अनुसार, घायल मजदूर का नाम अमित प्योडे है. वह घाटाल ब्लॉक की पंचायत समिति के सदस्य हैं. अमित मंगलवार की रात इरपाला इलाके में चरक मेले से लौट रहे थे. आरोप है कि उसी दौरान, सुनसान सड़क पर अकेले पाए जाने पर तृणमूल कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. रात के अंधेरे में उनकी बेरहमी से पिटाई की गई. भाजपा का दावा है कि यह महज पिटाई नहीं, बल्कि अमित प्योदर की हत्या की एक गहरी साजिश थी. भाजपा नेता शीतल कपात ने कहा- इस हमले को 15-16 लोगों ने अंजाम दिया. तृणमूल के पैरों तले ज़मीन खिसक गई है. हम सबको मिलकर बदलाव लाना होगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तृणमूल की सफाई, अपने दल में ही गुटबाजी का नतीजा

इस घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है. घाटाल से भाजपा उम्मीदवार शीतल कपात ने सीधे तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि तृणमूल के गुंडों ने राजनीतिक बदले की भावना से यह बर्बर हमला किया है. शीतल ने बताया कि पूरी घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई है. दूसरी ओर, तृणमूल ने सभी आरोपों का खंडन किया है. स्थानीय तृणमूल नेतृत्व का दावा है कि इस घटना का कोई राजनीतिक संबंध नहीं है और उनकी पार्टी का कोई भी व्यक्ति इसमें शामिल नहीं है. तृणमूल का दावा है कि यह घटना भाजपा की गुटबाजी या किसी अन्य व्यक्तिगत कारण से हो सकती है.

Also Read: दुर्गापुर में थाने के सामने भाजपा का प्रदर्शन, तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel