[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में हुमायूं कबीर को लगा ‘1000 करोड़’ का झटका, औवेशी ने तोड़ा गठबंधन

बंगाल में हुमायूं कबीर को लगा ‘1000 करोड़’ का झटका, औवेशी ने तोड़ा गठबंधन

0
बंगाल में हुमायूं कबीर को लगा ‘1000 करोड़’ का झटका, औवेशी ने तोड़ा गठबंधन
औवेशी और कबीर

Bengal Election: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में विधानसभा के लिए होने जा रहे पहले चरण के मतदान से ठीक पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने हुमांयु कबीर की पार्टी से अपना गठबंधन तोड़ लिया है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने ट्वीट किया- हुमायूं कबीर के खुलासों ने बंगाल के मुसलमानों की असुरक्षा को उजागर किया है. AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठे. AIMIM ने कबीर की पार्टी से अपना गठबंधन वापस ले लिया है.

बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे औवेशी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने कहा है कि बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं. दशकों के धर्मनिरपेक्ष शासन के बावजूद उनके लिए कुछ नहीं किया गया है. किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के संबंध में AIMIM की नीति यही है कि हाशिए पर पड़े समुदायों को एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज मिले. हम बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक हजार करोड़ की डील आ आरोप

गुरुवार की देर शाम तृणमूल ने ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के नेता हुमायूं कबीर का एक वीडियो जारी किया. वीडियो में हुमायूं एक व्यक्ति से बात करते हुए दिख रहे हैं, लेकिन कोई अन्य व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है. प्रभात खबर उस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में यह सुना जा सकता है कि उस व्यक्ति और हुमायूं के बीच 1000 करोड़ टका के सौदे पर चर्चा हो रही है. अल्पसंख्यकों को मूर्ख बनाना बहुत आसान है. हुमायूं को कहते हुए सुना जा सकता है. वह कह रहा है- मुझे यह जानने की ज़रूरत नहीं है कि बाबर ने क्या किया. पूरे देश के मुसलमान मेरे साथ हैं, यही मेरा इरादा है. तृणमूल नेतृत्व ने इस वीडियो पर कड़ी नाराजगी जताई है.

Also Read: प्रमाण दो, मैं इस्तीफा दूंगा, बंगाल के CEO मनोज अग्रवाल की TMC को खुली चुनौती

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel