[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में 11 आइपीएस का तबादला, कोलकाता पुलिस को मिला ज्वाइंट सीपी क्राइम

बंगाल में 11 आइपीएस का तबादला, कोलकाता पुलिस को मिला ज्वाइंट सीपी क्राइम

0
बंगाल में 11 आइपीएस का तबादला, कोलकाता पुलिस को मिला ज्वाइंट सीपी क्राइम
चुनाव आयोग मुख्यालय

Bengal Election: कोलकाता. चुनाव आयोग ने एक बार फिर कोलकाता पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है. 11 आइपीएस व एक डब्ल्यूपीएस अधिकारी का तबादला किया गया है. इस सूची में कोलकाता पुलिस के तीन जॉइंट कमिश्नर के नाम शामिल हैं. वहीं, आयोग ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा के एसडीपीओ को भी उनके पद से हटा दिया है. इसके अलावा कई थाना प्रभारियों को भी हटाया गया है. जानकारी के अनुसार, आइपीएस सोमा दास, जो डीआइजी सीआइडी का पद संभाल रही थीं, उनका तबादला हुआ है. उन्हें जॉइंट कमिश्नर (क्राइम) का पद दिया गया है. कोलकाता पुलिस के डीआइजी (पर्सनल) सुदीप सरकार को जॉइंट सीपी (हेडक्वार्टर) बनाया गया है. देबस्मिता दास को जॉइंट कमिश्नर (इंटेलिजेंस) के पद पर भेजा गया है. वह एसटीएफ की डीआइजी के पद पर थीं. इसके अलावा, कोलकाता पुलिस के साउथ, नॉर्थ और साउथ इस्ट डिविजन के पदों में भी फेरबदल किया गया है.

16 महीने बाद मिला ज्वाइंट सीपी क्राइम

लगभग 16 महीने के अंतराल के बाद कोलकाता पुलिस को संयुक्त आयुक्त (अपराध) मिला है. चुनाव आयोग ने शनिवार को जारी अधिसूचना में आइपीएस अधिकारी सोमा दास मित्रा को कोलकाता पुलिस का ज्वाइंट सीपी (क्राइम) नियुक्त किया है. वह इससे पहले राज्य पुलिस की सीआइडी में डीआइजी पद पर कार्यरत थीं. गौरतलब है कि आइपीएस दमयंती सेन के बाद एक बार फिर किसी महिला अधिकारी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इससे पहले आइपीएस मुरलीधर शर्मा इस पद पर तैनात थे. उनके बाद लंबे समय तक इस पद पर किसी आइपीएस अधिकारी की नियमित नियुक्ति नहीं हुई थी. इस दौरान आइपीएस सैयद वकार रजा और बाद में संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) रूपेश कुमार को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. चुनाव आयोग ने शनिवार दोपहर जारी अधिसूचना में कुल 12 आइपीएस अधिकारियों के तबादले पर मुहर लगायी है. इसके तहत कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) मिराज खालिद को पद से हटाकर उनकी जगह आईपीएस सुदीप सरकार को नियुक्त किया गया है, जो पहले राज्य पुलिस में डीआइजी (कार्मिक) थे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सौम राय का भी तबादला

संयुक्त आयुक्त (इंटेलिजेंस) सौम राय का भी तबादला कर दिया गया है. उनकी पत्नी अरुंधति लवली मैत्रा तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं. ऐसे में चुनाव को निष्पक्ष बनाये रखने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया माना जा रहा है. उनकी जगह देव स्मिता दास को संयुक्त आयुक्त (इंटेलिजेंस) बनाया गया है, जो पहले राज्य पुलिस की एसटीएफ में कार्यरत थीं. इसके अलावा, मालदा के पूर्व पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव को उपायुक्त (उत्तर) बनाया गया है. अभिषेक मोदी को उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) पद से हटाकर सैकत घोष को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जो पहले भांगड़ के उपायुक्त थे. मनीष जोशी को भांगड़ डिविजन का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि वह पहले विधाननगर के खुफिया विभाग में उपायुक्त थे. इसी क्रम में बिदितराज बुंदेश को उपायुक्त (पूर्व) पद से हटाकर उनकी जगह प्रशांत चौधरी को नियुक्त किया गया है, जो पहले राज्य पुलिस के आतंकवाद रोधी बल में कार्यरत थे.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel