[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता 31 को खत्म हो रहा बंगाल के डीजीपी का कार्यकाल, नये पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति में आयी अड़चन, जानें पूरा मामला

31 को खत्म हो रहा बंगाल के डीजीपी का कार्यकाल, नये पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति में आयी अड़चन, जानें पूरा मामला

0
31 को खत्म हो रहा बंगाल के डीजीपी का कार्यकाल, नये पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति में आयी अड़चन, जानें पूरा मामला
यूपीएससी ने बंगाल के डीजीपी की पैनल लिस्ट लौटायी.

Bengal DGP Appointment: पश्चिम बंगाल में पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति में रुकावट आ गयी है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने उस पैनल लिस्ट को लौटा दिया है, जो राज्य सरकार ने भेजी थी. यूपीएससी ने पैनल की लिस्ट जमा करने में हुई देरी का हवाला देते हुए इसे लौटा दिया है. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब मौजूदा डीजीपी राजीव कुमार का कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म होने वाला है.

यूपीएससी ने प्रक्रिया में गड़बड़ी का हवाला देकर लौटाया प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि राज्य सरकार ने नये डीजीपी या पुलिस बल प्रमुख को चुनने के लिए एक ‘एम्पैनलमेंट कमेटी मीटिंग’ (ईसीएम) का प्रस्ताव रखा था. हालांकि, यूपीएससी ने प्रक्रिया में गड़बड़ियों और पैनल जमा करने में देरी का हवाला देते हुए प्रस्ताव लौटा दिया.

Bengal DGP Appointment: पद की रिक्ति से 3 माह पहले देना होता है प्रस्ताव

नियमों के मुताबिक, रिक्ति होने से 3 महीने पहले प्रस्ताव देना चाहिए था, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने देर से प्रस्ताव भेजा. डीजीपी की नियुक्ति के नियम के मुताबिक, राज्य सरकार मौजूदा पुलिस महानिदेशक की सेवानिवृत्ति से 3 महीने पहले पात्र आईपीएस अधिकारियों की सूची यूपीएससी की ‘एम्पैनलमेंट कमेटी’ को भेजती है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यूपीएससी एम्पैनलमेंट कमेटी तय करती है डीजीपी का नाम

इसके बाद यूपीएससी एम्पैनलमेंट कमेटी 3 (कुछ मामलों में 2) नाम चयनित करती है और राज्य को भेजती है. राज्य सरकार उनमें से एक को डीजीपी नियुक्त करती है. अधिकारी ने कहा कि पात्र अधिकारियों की एक सूची यूपीएससी को पहले ही भेज दी गयी थी, लेकिन आयोग ने प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी.

बंगाल सरकार ने जुलाई में यूपीएससी को लिखी थी चिट्ठी

अधिकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले साल 16 जुलाई और 23 जुलाई को यूपीएससी को चिट्ठी लिखकर डीजीपी पद के लिए पैनल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की थी. यह रिक्ति 27 दिसंबर, 2023 को मनोज मालवीय के सेवानिवृत्त होने के बाद हुई थी, जिसके बाद राजीव कुमार को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया था.

इसे भी पढ़ें

57 वर्षीय व्यक्ति का सिलीगुड़ी के पुलिस क्वार्टर में मिला शव, परिवार का दावा- एसआईआर के तनाव से हुई मौत

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को चुनाव आयोग से मिली राहत, 9 से 11 जनवरी के बीच SIR सुनवाई में आने की छूट

बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी का ECI पर बड़ा आरोप, SIR में BJP आईटी सेल के ऐप का हो रहा इस्तेमाल

संदेशखाली में पुलिस टीम पर हमला मामले का मुख्य आरोपी तृणमूल कार्यकर्ता मूसा गिरफ्तार

Previous article Budhwar Upay: रिश्तों में फिर लौटेगा रोमांस, बुधवार का उपाय बदलेगा रिश्ते की दिशा
Next article फंसे कर्ज की वसूली में तेजी के कारण मजबूत हो रहे बैंक
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel