[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में एक ही चरण में हो सकता है विधानसभा चुनाव

बंगाल में एक ही चरण में हो सकता है विधानसभा चुनाव

0
बंगाल में एक ही चरण में हो सकता है विधानसभा चुनाव

संवाददाता, कोलकाता

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीइओ) कार्यालय ने आगामी विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराने के प्रति अपनी सहमति जतायी है. हालांकि चुनाव कितने चरणों में कराये जायेंगे, इसका अंतिम निर्णय निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जायेगा. मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, राज्य में एक चरण में चुनाव कराने में कोई व्यावहारिक दिक्कत नहीं है. कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि एक चरण में चुनाव कराने में कोई समस्या नहीं है. राज्य में पहले भी एक चरण में चुनाव कराये जा चुके हैं.

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव आठ चरणों में कराये गये थे, जिसे लेकर निर्वाचन आयोग को व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा था. उस समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सवाल उठाते हुए कहा था कि यदि तमिलनाडु में एक चरण में चुनाव हो सकता है, तो पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने की क्या जरूरत है. गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल में तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के साथ कराये जाने हैं. ऐसे में चुनाव के चरणों को लेकर आयोग सभी पहलुओं पर विचार कर अंतिम फैसला लेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel