[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता कोलकाता में स्वास्थ्य भवन के बाहर आशा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, ये हैं उनकी मांगें

कोलकाता में स्वास्थ्य भवन के बाहर आशा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, ये हैं उनकी मांगें

0
कोलकाता में स्वास्थ्य भवन के बाहर आशा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, ये हैं उनकी मांगें
बैरिकेड को पार करने की कोशिश करती आशा कर्मियों को पुलिस ने रोका.

ASHA Workers Protest: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले आशा कार्यकर्ताओं ने राजधानी कोलकाता में बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया. सॉल्ट लेक स्थित पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय ‘स्वास्थ्य भवन’ के बाहर सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. ये लोग न्यूनतम मासिक मानदेय और बीमा राशि में वृद्धि समेत अन्य मांगों के लिए आंदोलन कर रहीं हैं.

अवरोधक तोड़कर स्वास्थ्य भवन की ओर बढ़ीं आंदोलनकारी

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति तब तनावपूर्ण हो गयी, जब प्रदर्शनकारियों ने इमारत के प्रवेश द्वार तक पहुंचने के लिए अवरोधक तोड़ दिये. हालांकि, पुलिस ने उन्हें परिसर में प्रवेश करने से रोकने के लिए मुख्य द्वार को बंद कर दिया. प्रदर्शनकारी मान्यताप्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) कार्यकर्ता इसके बाद ‘स्वास्थ्य भवन’ के मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गयीं.

15000 रुपए न्यूनतम मानदेय चाहती हैं आशा कार्यकर्ता

आशा कार्यकर्ताओं की मांगों में मासिक मानदेय को बढ़ाकर न्यूनतम 15,000 रुपए करने, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में 5 लाख रुपए तक का बीमा कवर देना शामिल है. प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने यह भी धमकी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ASHA Workers Protest: आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य भवन की ओर किया मार्च

प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के लिए कम से कम 10 से 15 प्रतिनिधियों को मिलने की अनुमति दी जाये. दोपहर के आसपास वाहनों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए बाधित हो गयी, क्योंकि बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता ‘स्वास्थ्य भवन’ की ओर मार्च करने के लिए इलाके में एकत्र हो गयीं.

जब तक ठोस समाधान नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा – आशा कार्यकर्ता

प्रदर्शन कर रही एक आशा कार्यकर्ता ने कहा- हमें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि अधिकारियों ने हमसे बातचीत करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर 2025 से उनका काम रोको अभियान जारी है. जब तक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री या विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कोई ठोस समाधान नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

भाजपा ने खराब स्वास्थ्य सेवाओं की आलोचना की

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुकांत मजूमदार ने आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन का समर्थन किया और राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘खराब’ स्वास्थ्य सेवाओं की आलोचना की. बंगाल में इसी साल अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें

अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर आशाकर्मियों का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

स्वास्थ्य सेवाओं पर आंदोलन का ज्यादा असर नहीं, मंथली रिपोर्ट से होगी पुष्टि सीएमओएच बोले

पश्चिम बंग आशाकर्मी यूनियन ने किया प्रदर्शन, फिर डीएम को दिया ज्ञापन

Previous article रामकली हत्याकांड में सात पर प्राथमिकी दर्ज
Next article युवा जदयू को धार देने का लिया संकल्प
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel