[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता अरूप बिश्वास ने वापस ली अग्रिम जमानत याचिका,जानें अचानक क्यों बदला इरादा

अरूप बिश्वास ने वापस ली अग्रिम जमानत याचिका,जानें अचानक क्यों बदला इरादा

0
अरूप बिश्वास ने वापस ली अग्रिम जमानत याचिका,जानें अचानक क्यों बदला इरादा
अरूप बिश्वास

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

Arup Biswas : कोलकाता/बरसात: पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने मंगलवार सुबह अचानक अपना फैसला बदल दिया. उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है. हालांकि अदालत में सुनवाई तय थी, लेकिन आज सुबह फैसला बदल दिया गया. अदालती सूत्रों के अनुसार, अरूप बिश्वास इसी मामले को अब उच्च न्यायालय में ले जा रहे हैं. उनके खिलाफ शिकायत पिछले साल मई में दर्ज की गई थी. पूर्व मंत्री अरूप बिश्वास के खिलाफ नोटिस जारी होने के बावजूद अब तक वे पेश नहीं हुए है.

10 दिन का समय मांगा

17 मई को पुलिस ने ‘मेस्सी इवेंट’ के मुख्य आयोजक शतुद्रु दत्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की. अरुप के खिलाफ टिकटों की कालाबाजारी, अवैध धन शोधन, धमकी और धोखाधड़ी सहित कई आरोप दायर किए गए थे. बिधाननगर साउथ पुलिस स्टेशन ने उस मामले में उन्हें तलब किया, लेकिन उन्होंने बीमारी का हवाला देते हुए 10 दिन का समय मांगा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अग्रिम जमानत न मिलने का डर

इसी बीच, अरूप बिस्वास ने अग्रिम जमानत के लिए बारासात जिला न्यायालय में याचिका दायर की. मामले की सुनवाई मंगलवार सुबह होनी थी, लेकिन उनके वकीलों ने उन्होंने अदालत से ‘प्रेस न करने’ की मांग की. यानी, वे आज जिला अदालत में न्यायाधीश के समक्ष यह मामला पेश नहीं करना चाहते. इसीलिए यह निर्णय लिया गया है. इस मामले में सरकारी वकील दुलल सरकार ने कहा कि उन्होंने अग्रिम जमानत न मिलने के डर से केस से अपना नाम वापस ले लिया.

Also Read: ‘फांसी पर फिर लटका दिया जाए…’, गिरफ्तारी के बाद सब्यसाची दत्ता के नरम नहीं पड़े तेवर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel