[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता अश्लील नृत्य नहीं करने पर कलाकारों से मारपीट, दो गिरफ्तार

अश्लील नृत्य नहीं करने पर कलाकारों से मारपीट, दो गिरफ्तार

0
अश्लील नृत्य नहीं करने पर कलाकारों से मारपीट, दो गिरफ्तार

प्रतिनिधि, हल्दिया

नंदकुमार थाना क्षेत्र के ठेकुआ बाजार इलाके में एक डांस ग्रुप के कलाकारों पर अश्लील नृत्य करने का दबाव बनाने व उनसे मारपीट करने का आरोप एक स्थानीय क्लब की पूजा कमेटी के सदस्यों पर लगा है. इतना ही नहीं कलाकारों के मोबाइल फोन भी तोड़ दिये गये. घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी है, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि गत गुरुवार को मेछेदा में एक डांस ग्रुप के सदस्य नंदकुमार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत गरने गये थे. कार्यक्रम के दौरान पूजा कमेटी के कुछ सदस्यों पर आरोप है कि उन्होंने कलाकारों को अश्लील नृत्य करने को कहा. उनकी बात नहीं मानने पर उनसे मारपीट की गयी. घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने नंद माइति और पापून मान्ना नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है. पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक सौम्यदीप भट्टाचार्य ने कहा कि नंदकुमार में हुई घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच जारी है. भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हो, इसके लिए जिला पुलिस अपने स्तर पर कोशिश जारी रखेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel