[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता रासबिहारी से आर्म्स सप्लायर गिरफ्तार

रासबिहारी से आर्म्स सप्लायर गिरफ्तार

0
रासबिहारी से आर्म्स सप्लायर गिरफ्तार

बाबूघाट में आरोपी को पकड़ नहीं पायी पुलिस, अंतत: रासबिहारी में एक ऑटो से हुआ अरेस्ट

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तीन सिंगल शटर फायर आर्म्स व दो रिवॉल्वर व एक पिस्तौल बरामदबंगाल के साथ बिहार व झारखंड में भी हथियारों की सप्लाई करने का आरोपकोलकाता. राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लालबाजार एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) ने बिहार के गयाजी जिले से अवैध हथियार कोलकाता लाने वाले आर्म्स सप्लायर मोहम्मद इश्तियाक (38) को गिरफ्तार किया है. आरोपी को रासबिहारी एवेन्यू के पास दबोचा गया. उसके पास से तीन सिंगल शटर, दो रिवॉल्वर, एक पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद किये गये.

कैसे हुई गिरफ्तारी

एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सोमवार को महानगर में बड़ी मात्रा में अवैध हथियार की सप्लाई होने वाली है. सूचना के आधार पर टीम ने बाबूघाट और आसपास के इलाकों में निगरानी शुरू की. इस दौरान पता चला कि आरोपी बस में हथियार लेकर आने वाला है. पुलिस बाबूघाट बस स्टैंड पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस की नजरों से ओझल होकर वहां से भागने में सफल हो गया.

टैक्सी व ऑटो में शुरू हुआ तलाशी अभियान

पुलिस ने इसके बाद गरियाहाट में टैक्सी और ऑटो की निगरानी शुरू की. दोपहर को गरियाहाट से रूबी की तरफ जा रहे एक ऑटो में संदिग्ध व्यक्ति को पहचानते ही उसे रोका गया. तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए. इसके साथ ही कारतूस भी पुलिस ने कब्जे में लिया.

प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिहार के मुंगेर से हथियारों की खेप लेकर कोलकाता आया था. उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने पहले बिहार और झारखंड में भी हथियार सप्लाई किये हैं, लेकिन यह नहीं बताया कि वह इन्हें किसे सप्लाई करने वाला था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके इरादों और संभावित आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel