[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता उत्तर बंगाल में ‘खेला’ शुरू! पूर्व विधायक अर्घ्य राय प्रधान भाजपा में, टेंशन में टीएमसी

उत्तर बंगाल में ‘खेला’ शुरू! पूर्व विधायक अर्घ्य राय प्रधान भाजपा में, टेंशन में टीएमसी

0
उत्तर बंगाल में ‘खेला’ शुरू! पूर्व विधायक अर्घ्य राय प्रधान भाजपा में, टेंशन में टीएमसी
अर्घ्य राय प्रधान ने कोलकाता में थामा भाजपा का झंडा.

Arghya Roy Pradhan Joins BJP: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से ठीक एक महीने पहले उत्तर बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया. मंगलवार को कोलकाता के सॉल्टलेक स्थित भाजपा के राज्य कार्यालय में एक हाई-प्रोफाइल ज्वाइनिंग के जरिये विपक्षी दल ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गढ़ में बड़ी सेंधमारी की है. राजवंशी आंदोलन के दिग्गज नेता गिरिजाशंकर राय और प्रभावशाली पूर्व विधायक अर्घ्य राय प्रधान ने आधिकारिक तौर पर भाजपा का दामन थाम लिया.

उत्तर बंगाल में बढ़ा ‘कमल’ का कुनबा

कूचबिहार और आसपास के इलाकों में गहरी पैठ रखने वाले अर्घ्य राय प्रधान का भाजपा में आना बड़ी सियासी घटना मानी जा रही है. ज्वाइनिंग के बाद प्रधान ने कहा- मैंने लंबे समय तक एक दल (TMC) में रहकर भ्रष्टाचार से समझौता करने की कोशिश की, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तो मैंने बंगाल के विकास के लिए भाजपा को चुना. राजवंशी नेता बंशीबदन बर्मन की उपस्थिति और उनके द्वारा राजवंशी भाषा व संस्कृति के संरक्षण की मांग ने इस ज्वाइनिंग को सांस्कृतिक पहचान (Identity Politics) से जोड़ दिया.

शुभेंदु अधिकारी बोले- यह तो सिर्फ शुरुआत है

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने इस ज्वाइनिंग को ‘टर्निंग प्वाइंट’ करार दिया. कहा- उत्तर बंगाल के प्रमुख चेहरों का भाजपा में आना साफ संकेत है कि राज्य में परिवर्तन की लहर अब सुनामी बन चुकी है. लोग अब भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर भाजपा की ओर देख रहे हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वोटर लिस्ट पर फॉर्म-7 का नया विवाद

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने इस दौरान एक गंभीर तकनीकी मुद्दा उठाया, जो अब तक की सुर्खियों से गायब था. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए जमा किये गये ‘फॉर्म-7’ (नाम हटाने के लिए आवेदन) को सरकारी सिस्टम में जान-बूझकर अपलोड नहीं किया जा रहा है.

त्रुटिमुक्त मतदाता सूची सुनिश्चित करे आयोग

शमिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि कई क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं को फॉर्म जमा करने से रोका गया. उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग इस प्रक्रिया को बीच में न रोके और त्रुटिमुक्त मतदाता सूची सुनिश्चित करे.

जनता बनाम तृणमूल – भाजपा का नया चुनावी नैरेटिव

शमिक भट्टाचार्य ने 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव को एक नयी परिभाषा देते हुए कहा कि यह मुकाबला किसी राजनीतिक दल के बीच नहीं, बल्कि ‘जनता बनाम तृणमूल कांग्रेस’ बन चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि किसान और श्रमिक विरोधी नीतियों के कारण ममता सरकार अपनी जमीन खो चुकी है.

इसे बी पढ़ें

कांग्रेस को झटका, संतोष पाठक भाजपा में शामिल, शमिक भट्टाचार्य बोले- TMC वायरस से मिलेगी मुक्ति

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

Previous article आम के लिए इतना फेमस है ये शहर की नाम ही पड़ गया Mango City 
Next article मिहिजाम में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर की हुई आराधना
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel