[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता 3 दिन के दौरे पर कोलकाता आ रहे गृह मंत्री अमित शाह, बंगाल चुनाव पर करेंगे मैराथन बैठक

3 दिन के दौरे पर कोलकाता आ रहे गृह मंत्री अमित शाह, बंगाल चुनाव पर करेंगे मैराथन बैठक

0
3 दिन के दौरे पर कोलकाता आ रहे गृह मंत्री अमित शाह, बंगाल चुनाव पर करेंगे मैराथन बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.

Amit Shah Bengal Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिन के दौरे पर कोलकाता आ रहे हैं. इस दौरान वह बंगाल चुनाव पर मैराथन बैठक करेंगे. उनका 3 दिवसीय बंगाल दौरा 29 दिसंबर की शाम से शुरू होगा. अमित शाह के इस दौरे को भाजपा के चुनाव अभियान की अहम कड़ी माना जा रहा है. अपने प्रवास के दौरान गृह मंत्री पार्टी के शीर्ष स्थानीय नेताओं के साथ कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे. 29 दिसंबर की रात बंगाल पहुंचते ही अमित शाह भाजपा के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर मंथन किया जायेगा.

30 को भाजपा के कोर ग्रुप के साथ करेंगे बैठक

अगले दिन यानी मंगलवार 30 दिसंबर को गृह मंत्री कोर ग्रुप के अलावा पार्टी के आम नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे. इसी दिन वह कोलकाता में मीडिया से रू-ब-रू होंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. अमित शाह कोलकाता के प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर भी जायेंगे. वहां पूजा-अर्चना करेंगे. 30 दिसंबर को ही वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कोलकाता कार्यालय का दौरा करेंगे. यहां वह संघ के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रसारकों के साथ बंगाल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लंबी मंत्रणा करेंगे.

Amit Shah Bengal Visit: यात्रा के अंतिम दिन वृहद सम्मेलन को संबोधित करेंगे शाह

अपनी 3 दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन अमित शाह कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं के वृहद सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन के जरिये वह राज्य के कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने की कोशिश करेंगे. यह दौरा बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नेताओं और बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में महानगर से पार्टी का खाता खोलने की कोशिशों के तहत बुधवार को कोलकाता नगर निगम के सभी 144 वार्डों के भाजपा नेताओं और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार, अमित शाह कोलकाता के 144 वार्डों के संगठनात्मक नेताओं सहित लगभग 3 हजार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. साल के आखिरी दिन वह आधुनिक बंगाली थिएटर के अग्रणी गिरीश चंद्र घोष को श्रद्धांजलि देने और बागबाजार में सिस्टर निवेदिता के आवास का दौरा करने के बाद वार्ड स्तरीय नेताओं से मिलेंगे.

रासबिहारी और मानिकतला सीट पर जीत का भाजपा को भरोसा

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह जैसे राष्ट्रीय नेताओं के लिए कलकत्ता में अपनी पैठ बनाना बहुत महत्वपूर्ण है. इसलिए वर्ष 2026 में तृणमूल को हराने के अलावा, पार्टी के लिए कलकत्ता से कुछ सीटें जीतना महत्वपूर्ण है. पिछले साल के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने जोड़ासांको और श्यामपुकुर से क्रमशः 7,401 और 1,599 वोटों की बढ़त हासिल की थी. रासबिहारी में भाजपा 1,691, मानिकतला में 3,575, काशीपुर-बेलगछिया में 7,268 और भवानीपुर में 8,297 वोट से पीछे थी. भाजपा को उम्मीद है कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में रासबिहारी और मानिकतला सीट जीतने का भरोसा है.

इसे भी पढ़ें

Amit Shah in Bengal : मां दुर्गा से प्रार्थना है कि बंगाल में चुनाव के बाद एक नयी सरकार आए, बोले अमित शाह

अमित शाह के कोलकाता दौरे पर बाइक जुलूस की तैयारी

दिलीप घाेष को एक बार फिर नहीं मिला पार्टी के कार्यक्रम का न्योता

West Bengal News: बंगाल में खंड-खंड हो जाएगी टीएमसी, कांथी में अमित शाह ने भरी हुंकार

Previous article Free Fire MAX Redeem Codes Today December 28: गेमर्स के लिए गोल्डन चांस, बिना पैसे खर्च किए पाएं फ्री में स्किन्स, गन और इमोट्स
Next article Aaj Ka Rashifal Upay: आज 28 दिसंबर 2025 का राशिफल उपाय, मेष से लेकर मीन राशि के जातक रविवार को करें ये काम
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel