[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल को पांच दशक बाद आयी बिड़ला समूह की याद, शुभेंदु सरकार ने किया निवेश का आग्रह

बंगाल को पांच दशक बाद आयी बिड़ला समूह की याद, शुभेंदु सरकार ने किया निवेश का आग्रह

0
बंगाल को पांच दशक बाद आयी बिड़ला समूह की याद, शुभेंदु सरकार ने किया निवेश का  आग्रह
कुमार मंगलम बिड़ला

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट

Aditya Birla: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत सहित पूरे विश्व के उद्योगपतियों की निगाहें यहां टिकी हुई हैं. नये और पुराने उद्योग समूह बंगाल में निवेश करना चाहते हैं. इसी बीच, पश्चिम बंगाल सरकार को पुराने औद्योगिक रिश्ते की याद आयी है. बंगाल सरकार ने देश के प्रख्यात उद्योगपति आदित्य बिड़ला को राज्य में निवेश करने का अनुरोध किया है.

शमिक ने दी न्योते की जानकारी

पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश के प्रख्यात उद्योगपति आदित्य बिड़ला को राज्य में निवेश करने का अनुरोध किया है. कोलकाता महानगर में आयोजित बिजनेस अपॉर्च्युनिटी प्लेटफॉर्म नामक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि हमें आज भी याद है कि आदित्य बिड़ला को बंगाल छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था. अब हम उन्हें बंगाल वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पांच दशक पहले कोलकाता से मुंबई गया था मुख्यालय

शमिक भट्टाचार्य ने 1978 की उस घटना का भी ज़िक्र किया, जब कथित तौर पर आदित्य बिड़ला को कोलकाता में भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यालय के पास उनकी कार से उतरने के लिए मजबूर किया गया था. किस तरह उन्हें पैदल अपने कार्यस्थल तक जाना पड़ा था. इसके बाद ही उन्होंने अपने व्यवसाय की सुरक्षा और विस्तार के लिए मुंबई स्थानांतरित होने का निर्णय लिया, तो सिंघानिया और थापर जैसे अन्य उद्योगपतियों ने भी अपना मुख्यालय स्थानांतरित करने का फैसला किया. हालांकि, इस बड़े पैमाने पर हुए पलायन के बावजूद, आदित्य बिड़ला समूह ने बंगाल में अपना परिचालन जारी रखा.

Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel