[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता पीएम के मणिपुर दौरे पर तृणमूल का तंज

पीएम के मणिपुर दौरे पर तृणमूल का तंज

0
पीएम के मणिपुर दौरे पर तृणमूल का तंज

कोलकाता.

तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे पर कटाक्ष किया है. शनिवार को पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर आरोप लगाया कि मणिपुर में जारी हिंसा के बावजूद प्रधानमंत्री 864 दिनों तक चुप्पी क्यों साधे रखे? क्या यह चुप्पी सुनियोजित थी? तृणमूल ने लिखा : मणिपुर लंबे समय तक खून-खराबे और सांप्रदायिक तनाव का शिकार रहा, लेकिन केंद्र सरकार ने अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया. जब गांव जल रहे थे और निर्दोष लोगों के खून बह रहे थे, तब प्रधानमंत्री चुप रहे. तृणमूल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी का मणिपुर दौरा चुनिंदा सहानुभूति और दिखावटी राष्ट्रवाद पर टिका हुआ है. गौरतलब है कि मणिपुर में मई, 2023 से जातीय हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं. मेइती व कुकी समुदायों के बीच तनाव के कारण कई लोग मारे गये और हजारों पलायन कर गये.

हिंसा की कई घटनाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियों में आयीं, लेकिन विपक्ष लगातार आरोप लगाता रहा कि प्रधानमंत्री ने इस पर कोई ठोस बयान नहीं दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel