[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता रजिस्ट्री मैरिज के बाद घर लौटते समय हादसा, दूल्हा समेत दो की मौत

रजिस्ट्री मैरिज के बाद घर लौटते समय हादसा, दूल्हा समेत दो की मौत

0
रजिस्ट्री मैरिज के बाद घर लौटते समय हादसा, दूल्हा समेत दो की मौत

सड़क दुर्घटना में खुशियों भरा दिन पल भर में मातम में बदला

कोलकाता/दक्षिण 24 परगना. खुशियों से भरा दिन पल भर में मातम में बदल गया. रजिस्ट्री मैरिज के बाद घर लौट रहे होने वाले दूल्हा-दुल्हन की बाइक शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गयी. आमने-सामने की टक्कर में दूल्हा समेत दो बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा मंदिरबाजार थाना क्षेत्र के माधवपुर इलाके में हुआ. मृतकों की पहचान चंदन वैद्य और साहारुल मोल्ला के रूप में हुई है. चंदन वैद्य आठापाड़ा इलाके का निवासी था, जबकि साहारुल मोल्ला दादपुर का रहने वाला था. इस दुर्घटना में रचना हल्दर और तामिम हुसैन पियादा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. दोनों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें कोलकाता के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

स्थानीय सूत्रों और पुलिस के अनुसार, चंदन वैद्य और रचना हल्दर ने शुक्रवार को रजिस्ट्री मैरिज की थी. विवाह के बाद दोनों शॉपिंग कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान माधवपुर इलाके में सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया. जहां घरों में शादी की तैयारियां और खुशियों का माहौल था, वहीं अब शोक और आंसुओं का सैलाब है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है. उधर, गंभीर रूप से घायल रचना हल्दर और तामिम हुसैन पियादा की हालत को लेकर परिजन गहरी चिंता में हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel