[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता खड़गपुर में अभिषेक बनर्जी की सीक्रेट मीटिंग, चुनाव से पहले मेदिनीपुर-घाटाल के नेताओं को दिया जीत का मंत्र

खड़गपुर में अभिषेक बनर्जी की सीक्रेट मीटिंग, चुनाव से पहले मेदिनीपुर-घाटाल के नेताओं को दिया जीत का मंत्र

0
खड़गपुर में अभिषेक बनर्जी की सीक्रेट मीटिंग, चुनाव से पहले मेदिनीपुर-घाटाल के नेताओं को दिया जीत का मंत्र

Abhishek Banerjee Kharagpur Visit| खड़गपुर, जितेश बोरकर : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों का अपना गियर बदल दिया है. संगठन में नयी जान फूंकने के लिए टीएमसी के अखिल भारतीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी गुरुवार को अचानक खड़गपुर पहुंचे. उन्होंने खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर स्थित ग्रीनलैंड होटल में मेदिनीपुर और घाटाल लोकसभा क्षेत्रों के दिग्गज नेताओं और विधायकों के साथ एक बंद कमरे में मैराथन बैठक की. हेलीकॉप्टर से करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे अभिषेक बनर्जी ने सीधे तौर पर बूथ स्तर की कमियों और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की.

बंद कमरे में 2 अलग-अलग बैठकें, गलतियों को सुधारने का निर्देश

अभिषेक बनर्जी ने इस दौरान 2 अलग-अलग सत्रों में सांगठनिक बैठकें कीं. पहले सत्र में मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के नेतृत्व के साथ चर्चा हुई. अभिषेक ने पूछा कि पिछले चुनावों में कहां गलतियां हुईं थीं और इस बार उन्हें कैसे सुधारना है. उन्होंने खड़गपुर 1 और 2, दांतन, केशियारी, डेबरा, सबंग, नारायणगढ़ और पिंगला जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विधायकों और अध्यक्षों को संगठन को और अधिक सक्रिय करने का टास्क दिया.

इसे भी पढ़ें : बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण

इसे भी पढ़ें : बंगाल में 91 लाख वोटर ‘गायब’, 120 सीटों का बिगड़ा गणित! SIR ने उड़ायी टीएमसी और भाजपा की नींद

घाटाल के लिए बूथ आधारित रणनीति पर जोर

दूसरे सत्र में घाटाल लोकसभा क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठक हुई. इसमें अभिषेक बनर्जी ने ‘बूथ आधारित संगठन’ को ही जीत की कुंजी बताया. उन्होंने नेताओं को जनसंपर्क बढ़ाने और चुनाव तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये. इस हाई-प्रोफाइल बैठक में मेदिनीपुर की सांसद जून मालिया और घाटाल के सांसद देव भी विशेष रूप से उपस्थित थे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कार्यकर्ताओं को मिला राजनीतिक ‘ऑक्सीजन’

बैठक के बाद तृणमूल नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इससे नया उत्साह आया है. अभिषेक बनर्जी ने नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव ही सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए. चुनाव से ठीक पहले शीर्ष नेतृत्व की इस सक्रियता ने कार्यकर्ताओं के लिए ‘राजनीतिक ऑक्सीजन’ का काम किया है. मेदिनीपुर की धरती से अभिषेक ने साफ कर दिया कि टीएमसी किसी भी मोर्चे पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है.

इसे भी पढ़ें

आसनसोल से टीएमसी को PM मोदी की चेतावनी- 4 मई के बाद चुन-चुनकर होगा गुंडागर्दी का हिसाब

बंगाल चुनाव 2026 के लिए अमित शाह का एक्शन प्लान, खड़गपुर में दिलीप घोष के लिए रोड शो, बांकुड़ा में मेगा रैली

ममता बनर्जी का हमला- लोकतंत्र को चैत्र सेल की तरह बेच दिया, BJP पर भरोसा करना गोखरो सांप जैसा खतरनाक

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दांव, TMC उम्मीदवार पवित्र कर के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा में रहते चुनाव लड़ने का आरोप

Previous article गर्मियों में जा रहे हैं घूमने, तो इन चीजों को जरूर रखें साथ 
Next article सिलीगुड़ी के कावाखाली में मोदी की मेगा रैली, उमड़ेगा जनसैलाब, तैयारियों के बीच राजू बिष्ट ने ममता सरकार को घेरा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel