[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, कालीघाट पुलिस के नोटिस का नहीं दिया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला

अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, कालीघाट पुलिस के नोटिस का नहीं दिया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला

0
अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, कालीघाट पुलिस के नोटिस का नहीं दिया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला
डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी.

कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट

Abhishek Banerjee In Trouble: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicle Act) के कथित उल्लंघन मामले में कोलकाता की कालीघाट थाना पुलिस के नोटिस का उन्होंने तय समयसीमा में जवाब नहीं दिया. अब कालीघाट थाना की पुलिस उन्हें दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी में जुट गयी है.

क्या है पूरा मामला? क्यों दर्ज हुई प्राथमिकी?

पूरा विवाद बागुईआटी के निवासी राजीव सरकार द्वारा दर्ज करायी गयी एक शिकायत के बाद शुरू हुआ. शिकायतकर्ता का आरोप है कि अभिषेक बनर्जी के वीआईपी काफिले में चलने वाली एक गाड़ी पर 2 सुरक्षाकर्मी बेहद खतरनाक तरीके से बाहर लटककर यात्रा कर रहे थे. यह सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाना है.

Abhishek Banerjee In Trouble: कानूनी धाराएं और प्रावधान

धारा 123 (मोटर व्हीकल एक्ट) के तहत चलती गाड़ी में चालक या किसी भी सवार को पायदान या वाहन के बाहर लटककर यात्रा करने की सख्त मनाही है. धारा 184 (मोटर व्हीकल एक्ट) के अनुसार, सड़क पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाना या जान जोखिम में डालकर यात्रा करना एक दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कालीघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी और जांच के सिलसिले में नोटिस भेजकर गाड़ी के कागजात मांगे थे.

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी की नयी मुसीबत ‘सेवाश्रय’, विष्णुपुर थाने में दर्ज हुआ केस, जानें पूरा मामला

चौतरफा कानूनी संकटों से घिरे अभिषेक बनर्जी

पुलिस का कहना है कि यदि दूसरे नोटिस के बाद भी अभिषेक बनर्जी या उनकी टीम की ओर से जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये जाते हैं, तो पुलिस कानून के मुताबिक सख्त अगली कार्रवाई कर सकती है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जांच एजेंसियों के रडार पर अभिषेक

अभिषेक बनर्जी अलग-अलग मामलों में लगातार जांच एजेंसियों के रडार पर बने हुए हैं. वे कथित कोयला और शिक्षक भर्ती जैसे घोटालों में पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई (CBI) की जांच का सामना कर रहे हैं. विधानसभा में हस्ताक्षर जालसाजी प्रकरण (Signature Forgery Case) और चुनाव प्रचार के दौरान दियेगये ‘डीजे’ संबंधी विवादित बयान को लेकर भी उन पर कानूनी शिकंजा कसा हुआ है. डीजे टिप्पणी मामले में सीआईडी (CID) उनकी आवाज का नमूना (Voice Sample) लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है.

इसे भी पढ़ें

महुआ मोईत्रा प्रकरण पर भड़के अभिषेक बनर्जी ने पूछा- क्या यही है ‘पोरिवर्तन’?

इलाज के लिए विदेश जाना चाहते हैं अभिषेक बनर्जी, हाईकोर्ट से लगा तगड़ा झटका, जानें पूरा मामला

युवराज से कैसे संकटग्रस्त नेता बन गये अभिषेक बनर्जी, ममता दीदी के भतीजे की 4 सबसे बड़ी चुनौतियां

4 साल में अभिषेक बनर्जी के चार्टर्ड विमानों पर तृणमूल ने खर्च कर दिये 141 करोड़ रुपए, कुणाल घोष भड़के

Previous article अरवल में रेड लाइट एरिया पर पुलिस का शिकंजा, महिला पुलिस के साथ चला सर्च अभियान
Next article अरवल में अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक, अवैध शराब और हथियारों पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel