[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता पाथरप्रतिमा से अभिषेक ने बनर्जी फूंका चुनावी बिगुल

पाथरप्रतिमा से अभिषेक ने बनर्जी फूंका चुनावी बिगुल

0
पाथरप्रतिमा से अभिषेक ने बनर्जी फूंका चुनावी बिगुल

भाजपा व चुनाव आयोग पर साधा निशाना

संवाददाता, कोलकातातृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा कॉलेज मैदान से तृणमूल कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज किया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा व चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक बूथों के बीएलए-दो की सूची चुनाव आयोग को तृणमूल ने उपलब्ध करायी थी. उनका आरोप है कि यह सूची भाजपा को मिल गयी है. अब, भगवा खेमा उन बीएलए को फोन करके रुपयों का लालच दे रहा है. तृणमूल नेता ने कहा कि तृणमूल के नेता व कार्यकर्ता उनसे निबटना जानते हैं. नौबत आये, तो भगवा खेमे से रुपये लें, लेकिन वोट तृणमूल को दें. अभिषेक बनर्जी ने साफ तौर पर चुनावी लक्ष्य तय करते हुए कहा कि इस बार पाथरप्रतिमा सीट पर तृणमूल उम्मीदवार समीर जाना की जीत का अंतर 40 हजार से ज्यादा होना चाहिए. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां 21 हजार से अधिक वोटों से जीत मिली थी, जबकि लोकसभा चुनाव में यह बढ़कर 25,172 तक पहुंच गया था. सभा में अभिषेक बनर्जी ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाते हुए कहा कि 2011 से 2026 के बीच इस क्षेत्र में विकास का काम स्वतंत्रता के बाद के 64 वर्षों की तुलना में कई गुना ज्यादा हुआ है. हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि ग्रामीण अस्पतालों को लेकर कुछ शिकायतें हैं और अगली सरकार बनने पर इसे प्राथमिकता दी जायेगी. उन्होंने हातानिया-दोआनिया में 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे फिशिंग हार्बर का जिक्र करते हुए कहा कि इसके पूरा होने पर आठ से 10 हजार मछुआरों को सीधा लाभ मिलेगा. इसके साथ ही बस सेवा बढ़ाने और पाथरप्रतिमा में बस टर्मिनस बनाने का भी आश्वासन दिया.

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं से उनके काम का रिपोर्ट कार्ड मांगा जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने 100 दिन का काम, आवास, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के फंड रोके हैं, जबकि राज्य सरकार अपने संसाधनों से योजनाएं चला रही है. उन्होंने लक्खी भंडार योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि 2.4 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है और यह योजना भविष्य में भी जारी रहेगी. इसके अलावा उन्होंने पक्का घर, घर-घर पानी, दुआरे चिकित्सा, वृद्धावस्था पेंशन और स्कूलों के आधुनिकीकरण जैसे 10 प्रमुख ‘प्रतिज्ञाओं’ का जिक्र किया. उन्होंने भाजपा पर मतदाता सूची संशोधन (एसआइआर) के जरिये लोगों के वोटिंग अधिकार छीनने की कोशिश का आरोप लगाया. महंगाई के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि एलपीजी, दूध, सरसों तेल और रोजमर्रा की चीजों के दाम कई गुना बढ़ गये हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा नेताओं से सवाल करें कि उन्होंने क्षेत्र के लिए क्या किया है. अभिषेक बनर्जी ने विश्वास जताया कि राज्य में एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी.

एक ही दिन अभिषेक-शुभेंदु के कार्यक्रम से नंदीग्राम में बढ़ी हलचल

हल्दिया. विधानसभा चुनाव से पहले नंदीग्राम में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है. 25 मार्च को एक ही दिन तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के दो बड़े नेताओं के कार्यक्रमों ने इलाके को राजनीतिक अखाड़े में बदल दिया है. तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी नंदीग्राम के बराचिरा स्कूल मैदान में कार्यकर्ता सभा करेंगे. वहीं, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी रियापाड़ा इलाके में जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी से क्षेत्र में जबरदस्त राजनीतिक हलचल देखी जा रही है. तृणमूल नेता शेख सूफियान ने दावा किया है कि इस बार नंदीग्राम में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा. वहीं, भाजपा युवा नेता जयदेव दास ने पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव के लिए ‘सरप्राइज’ तैयार है. तृणमूल सूत्रों के अनुसार, नंदीग्राम के कुल 286 बूथों से कार्यकर्ताओं को सभा में शामिल करने की तैयारी की गयी है. हर बूथ से कम से कम 20 कार्यकर्ताओं को लाने की योजना है. खासतौर पर नंदीग्राम ब्लॉक-दो, जहां भाजपा मजबूत मानी जाती है, वहां कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एक ही दिन दोनों खेमों की ताकत दिखाने की कोशिश से नंदीग्राम का चुनाव और अधिक रोमांचक और टकरावपूर्ण हो सकता है. अब सबकी नजर 25 मार्च पर टिकी है, जब दोनों दल अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel