[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता हावड़ा स्टेशन के पास बनेगा अत्याधुनिक फेरी टर्मिनल

हावड़ा स्टेशन के पास बनेगा अत्याधुनिक फेरी टर्मिनल

0
हावड़ा स्टेशन के पास बनेगा अत्याधुनिक फेरी टर्मिनल

जलमार्ग से कोलकाता व हावड़ा को जोड़ने की पहल, परियोजना पर खर्च होंगे 90 करोड़

संवाददाता, कोलकाता

महानगर को हावड़ा शहर से जोड़ने के लिए मुख्य रूप से दो ही रास्ते हैं- एक हावड़ा ब्रिज व दूसरा विद्यासागर सेतु. इन दोनों ब्रिजों पर गाड़ियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस वजह से दोनों ब्रिजों पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है, इसलिए कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने के लिए जलमार्ग को और अत्याधुनिक बनाने पर विचार किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जलपथ को परिवहन का नया रास्ता बनाने की तैयारियां की जा रही हैं. इस दिशा में पहले करते हुए राज्य सरकार ने गंगा के घाटों पर अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल या फेरी टर्मिनल बनाने की योजना बनायी है. जानकारी के अनुसार इसके लिए निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

क्या कहना है परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती का: हावड़ा समेत हुगली नदी के किनारे जितने फेरी घाट हैं, उन्हें आधुनिक बनाया जा रहा है. इससे भविष्य में जलपथ को और भी सुरक्षित और बेहतर तरीके से यात्री इस्तेमाल कर पायेंगे. ऐसा होने से सड़क मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा. उन्होंने कहा कि हावड़ा स्टेशन के पास नया टर्मिनल बनने से लोग आसानी से हावड़ा से कोलकाता आवागमन कर सकेंगे. परिवहन विभाग के अधिकारी के अनुसार, इस योजना पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. बताया गया है कि टर्मिनल में रियल टाइम पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम और इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम भी रहेगा. यहां 24 घंटे पेयजल, कटाव को रोकने की व्यवस्था व वेस्ट मैनेजमेंट की सुविधा मिलेगी. सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए फायर डिटेक्शन, अलार्म एंड कंट्रोल सिस्टम, अत्याधुनिक अग्निशमन व्यवस्था आदि की सुविधाएं भी यहां उपलब्ध होंगी. उम्मीद है कि नये टर्मिनल में प्रतिदिन औसतन 2600-2700 यात्री फेरी सेवाओं का लाभ उठायेंगे, जो साल 2030 तक दिन के पिक आवर में प्रति घंटा 8,310 तक पहुंच सकता है. इस परियोजना को पश्चिम बंगाल ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के तहत तैयार किया जा रहा है.

क्या-क्या होंगी सुविधाएं

लॉन्च या वेसल में चढ़ने-उतरने के लिए टर्मिनल के अंदर तीन जेटी बनाये जायेंगेप्रत्येक जेटी की लंबाई 30 मीटर और चौड़ाई लगभग नौ मीटर होगीइसमें अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जायेगा और इसके लिए टर्मिनल के छत पर सोलर पैनल लगाया जायेगाआइपी आधारित वीडियो सर्विलांस की व्यवस्था रहेगीफेरी के बारे में यात्रियों को जानकारी देने के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाया जायेगा टर्मिनल पूरी तरह वातानुकूलित होगा और यहां यात्रियों की सुविधा के लिए वाइफाइ कनेक्टिविटी की सुविधा रहेगी

हावड़ा से किन-किन रूटों पर चलेगी फेरी परिसेवा

बागबाजार घाट शोभाबाजार घाटआहिरीटोला गोलाबाड़ी आर्मेनियन घाटफेयरली घाटचांदपाल घाट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel