[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बासंती में भयावह आग, मकान जलकर खाक

बासंती में भयावह आग, मकान जलकर खाक

0
बासंती में भयावह आग, मकान जलकर खाक

कोलकाता. नववर्ष से ठीक पहले दक्षिण 24 परगना के बासंती थाना क्षेत्र के मोकामबेरिया इलाके में भीषण अग्निकांड से इलाके में अफरातफरी मच गयी. आग की लपटों में एक रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया. मकान फकीर नस्कर नामक शख्स का है, जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को तड़के अचानक घर से काला धुआं निकलता देखा गया. कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा मकान चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. साथ ही दमकल विभाग को खबर दी गयी. दमकल विभाग का एक इंजन मौके पर लाया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, तब तक घर में रखे नकद रुपये, फर्नीचर, कपड़े और जरूरी कागजात समेत सभी सामान जलकर नष्ट हो चुके थे.

गनीमत रही कि आग लगते ही परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल आये, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. परिवार के सदस्यों ने बताया कि आग कैसे लगी, यह अब तक समझ में नहीं आ पाया है. अचानक धुआं उठने के बाद आग फैल गयी. बासंती थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अग्निकांड के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इस घटना के बाद फकीर नस्कर और उनका परिवार पूरी तरह असहाय हो गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता और पुनर्वास की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel