[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता पिकअप वैन पलटने से 12 मजदूर जख्मी

पिकअप वैन पलटने से 12 मजदूर जख्मी

0
पिकअप वैन पलटने से 12 मजदूर जख्मी

प्रतिनिधि, खड़गपुर. झाड़ग्राम थाना अंतर्गत कड़शुली इलाके में एक पिकअप वैन पलटने से 12 मजदूर जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, चंद्री गांव से विद्युत विभाग का ठेकेदार दिहाड़ी मजदूरों को पिकअप वैन से झाड़ग्राम लेकर आ रहा था.

गति अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया. इस हादसे में 12 मजदूर जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने वैन सीधा किया और फंसे मजदूरों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की.

वाहन के धक्के से युवक की मौत

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा थाना के आषाढ़ी इलाके में वाहन के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम हेमंत मुंडा (27) था. वह डेबरा ब्लॉक के चक नरसिंह इलाके का निवासी था. खड़गपुर-कोलकाता मुख्य सड़क पार करने के दौरान उसे एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel