[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल 2066 अयोग्य अभ्यर्थियों को दी गयी नौकरी

2066 अयोग्य अभ्यर्थियों को दी गयी नौकरी

0
2066 अयोग्य अभ्यर्थियों को दी गयी नौकरी

– शिक्षक नियुक्ति घोटाले में इडी ने पेश की चार्जशीट

कोलकाता. स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) के जरिये नौवीं से 12वीं कक्षा तक सरकारी स्कूलों व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों की हुईं नियुक्तियों में घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट स्थित स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पहली चार्जशीट दाखिल की. करीब 300 पन्नों की मूल चार्जशीट में 100 से अधिक आरोपी बनाये गये हैं. आरोपियों की सूची में एसएससी के पूर्व सलाहकार शांतिप्रसाद सिन्हा, घोटाले में बिचौलिये की भूमिका निभाने के आरोपी प्रसन्न राय का नाम भी है. इडी की ओर से आशंका जतायी गयी है कि 11वीं व 12वीं कक्षा में शिक्षक की नौकरी पाने वाले अयोग्य अभ्यर्थियों की संख्या करीब 1120 है, जबकि नौवीं व 10वीं के लिए नियुक्त किये गये शिक्षकों में अयोग्य अभ्यर्थियों की संख्या करीब 946 है. इडी ने चार्जशीट में यह भी दावा किया है कि इस घोटाले में बिचौलिये की भूमिका निभाने वालों की संख्या भी काफी है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने मूल चार्जशीट के अलावा करीब 17 हजार से अधिक पन्नों के दस्तावेज भी अदालत को सौंपे हैं.

गौरतलब है कि एसएससी सलाहकार समिति के पूर्व सलाहकार शांतिप्रसाद सिन्हा को नौवीं-10वीं कक्षा के लिए शिक्षकों की नियुक्तियों के घोटाले में शामिल होने के आरोप में 10 अगस्त 2022 को सीबीआइ ने गिरफ्तार किया था. इससे पहले सिन्हा को उसी साल तीन अप्रैल को नियुक्ति घोटाले में इडी ने गिरफ्तार किया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel