[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल इडी ने शाहजहां के 10 करीबियों को किया तलब

इडी ने शाहजहां के 10 करीबियों को किया तलब

0
इडी ने शाहजहां के 10 करीबियों को किया तलब

कोलकाता.

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित व गिरफ्तार शेख शाहजहां व उसके साथियों से जुड़े धनशोधन के मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने पूछताछ के लिए 10 लोगों को तलब किया है. सभी ठेकेदार बताये जा रहे हैं, जो शाहजहां और उसके साथियों के करीबी माने जाते हैं. सूत्रों के अनुसार, उन्हें अगले सप्ताह तक सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में आने का निर्देश दिया गया है.

गौरतलब है कि गत पांच जनवरी को राशन घोटाले की जांच के तहत इडी अधिकारी संदेशखाली गये थे, जहां उनपर हमला हुआ था. इस घटना के बाद संदेशखाली के लोगों ने आरोप लगाया था कि शाहजहां और उसके साथी जमीनों पर जबरन कब्जा कर अवैध भेड़ी बना बड़े पैमाने पर मछली पालन के कारोबार से जुड़े हैं. यह भी आशंका जतायी गयी है कि शाहजहां और उसके साथियों ने मछलियों के आयात व निर्यात कारोबार में वित्तीय अनियमितता बरती हैं. उक्त मामले का संज्ञान लेकर इडी ने एक इसीआइआर (शिकायत) दर्ज कर जांच शुरू की है. इस मामले में इडी ने पहले ही कुछ व्यवसायियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी, उनके मछली के आयात व निर्यात और मछली कारोबार में शाहजहां से जुड़े होने की बात सामने आयी है. इडी को आशंका है कि मछलियों के आयात-निर्यात के कारोबार के जरिये बड़े पैमाने पर अवैध धन दूसरे देशों में स्थानांतरित किये गये. यह अवैध धन राशन घोटाले से जुटाया गया काला धन हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel