[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल याचिकाकर्ता के मामला वापस लेने पर भी होगी सुनवाई

याचिकाकर्ता के मामला वापस लेने पर भी होगी सुनवाई

0
याचिकाकर्ता के मामला वापस लेने पर भी होगी सुनवाई

कोलकाता.

भाजपा नेता अनूप कुमार मिस्त्री ने मथुरापुर के पूर्व तृणमूल प्रमुख और उनके पति बापी हाल्दार के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और आरोप लगाया था कि उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न परियोजनाओं पर पैसा खर्च नहीं किया था. अब याचिकाकर्ता अनूप कुमार मिस्त्री ने उस केस को वापस लेने के लिए आवेदन किया है. फिलहाल बापी हाल्दार मथुरापुर से तृणमूल के सांसद भी हैं.

मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने कहा : या तो याचिकाकर्ता अब आरोपी का समर्थक हो गया है या उसे मामला वापस लेने की धमकी दी गयी होगी. हालांकि,

कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने में देरी की और मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है. इसे लेकर पुलिस ने हाइकोर्ट में रिपोर्ट पेश की है, जिससे अदालत खुश नहीं है. मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान बापी हाल्दार के वकील ने मामले में शामिल होने के लिए आवेदन किया.

हालांकि, कोर्ट ने कहा कि अगर आरोपी का बयान दर्ज हो भी जाये, तो भी उसे केस में शामिल होने का मौका नहीं दिया जा सकता. कोर्ट ने कहा कि उनको जो भी कहना है, जाकर पुलिस को कहें.

हालांकि, कोर्ट ने साफ किया कि अभी पुलिस की शुरुआती जांच रिपोर्ट पेश नहीं हुई है. नौ जुलाई को पुलिस जांच की प्रगति पर रिपोर्ट देगी. न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने कहा कि चूंकि यहां आम लोगों के पैसे हड़पने का आरोप है, इसलिए याचिकाकर्ता भले ही पीछे हट जाये, अदालत चाहे, तो वह मामले को आगे बढ़ा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel