[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल राज्यपाल ने सीएम पर किया मानहानि का मुकदमा

राज्यपाल ने सीएम पर किया मानहानि का मुकदमा

0
राज्यपाल ने सीएम पर किया मानहानि का मुकदमा

संवाददाता, कोलकाता

राज्य सरकार व राजभवन के बीच बढ़ता विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच का विवाद अब अदालत तक पहुंच गया है. राज्यपाल ने मंगलवार को कलकत्ता हाइकोर्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया. बुधवार को इस पर सुनवाई होने की संभावना है.

मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल को लेकर दिये गये बयान के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ है. इससे पहले सुश्री बनर्जी ने कहा था कि महिलाओं ने उनसे शिकायत की थी कि वे राजभवन में होने वाली गतिविधियों के कारण वहां जाने से डरती हैं. मुख्यमंत्री के इसी बयान के खिलाफ राज्यपाल हाइकोर्ट पहुंचे हैं. राज्यपाल ने इससे पहले ममता बनर्जी के बयानों की आलोचना करते हुए कहा था कि जनप्रतिनिधियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे ‘गलत और बदनामी वाली धारण’ न बनायें.

गाैरतलब है कि राज्य सचिवालय में एक प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि महिलाओं ने उन्हें बताया है कि वे हाल ही में वहां हुई घटनाओं के कारण राजभवन जाने से डर रही हैं.

गौरतलब है कि दो मई को राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने राज्यपाल पर कथित रूप से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की है. इस घटना के बाद राज्य सरकार व राजभवन के बीच तकरार और भी बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel