[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल मगरा से लापता हुईं पांच छात्राएं बर्दवान से बरामद

मगरा से लापता हुईं पांच छात्राएं बर्दवान से बरामद

0
मगरा से लापता हुईं पांच छात्राएं बर्दवान से बरामद

मामले में तीन लोग किये गये गिरफ्तार

प्रतिनिधि, हुगली

बर्दवान के बेलखास से मगरा थाने की पुलिस ने लापता पांच स्कूली छात्राओं को बरामद कर मगरा ले आयी. मगरा नूतन प्रभावती बालिका विद्यालय में आठवीं की ये छात्राएं स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली थीं और उसके बाद लापता हो गयीं.

शाम को घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. कोई सुराग नहीं मिलने पर रात में मगरा थाने में छात्राओं की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. रविवार तड़के बर्दवान से पांचों छात्राओं को बरामद किया गया. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

हुगली ग्रामीण पुलिस के डीएसपी (क्राइम) अभिजीत सिन्हा महापात्र ने बताया कि घटना की शिकायत मिलने के बाद एक टीम का गठन कर जांच शुरू की गयी. आठ घंटे के अंदर छात्राओं को बर्दवान थाना अंतर्गत बेलखास इलाके से बरामद कर लिया गया. ये छात्राएं बेलखास निवासी कार्तिक माझी के घर में थीं. उसके साथ ही राहुल रुइदास और सुकुमार धारा नामक अन्य की गिरफ्तारी हुई है. इनमें से राहुल नाबालिग है. आरोपियों में से दो मगरा थाना क्षेत्र और एक बर्दवान के बेलखास क्षेत्र का रहनेवाला है. पुलिस यह जांच कर रही है कि छात्राएं कार्तिक के घर क्यों गयी थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel