[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल भाजपा और तृणमूल समर्थकों में मारपीट, इलाके में तनाव, प्रदर्शन

भाजपा और तृणमूल समर्थकों में मारपीट, इलाके में तनाव, प्रदर्शन

0
भाजपा और तृणमूल समर्थकों में मारपीट, इलाके में तनाव, प्रदर्शन

भाजपा नेताओं ने तृणमूल नेताओं को आरोपी बनाकर पांडवेश्वर थाने में दर्ज करायी शिकायत, पुलिस जुटी जांच में

आसनसोल/पांडवेश्वर.

पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के खुट्टाडीह गांव में रविवार सुबह भाजपा का झंडा लगाने को केंद्र के तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव हो गया. जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई किये जाने का आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा है. जिसमें भाजपा के एक कार्यकर्ता के हाथ टूटने की बात सामने आयी है. इस घटना को लेकर इलाके में तनाव है. तृणमूल नेताओं ने इस घटना को बेबुनियाद बताया. भाजपा जामुड़िया मंडल दो के अध्यक्ष रमेश घोष ने तृणमूल के नेता प्रदीप घोष, पिंटू घोष, असीम पाल, काजल पाल, गौतम घोष को नामजद आरोपी बनाकर पांडवेश्वर थाना में शिकायत दर्ज करायी. इस दौरान थाने के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी और थाना प्रभारी के तबादले की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हुआ.

गौरतलब है कि चुनाव के दौरान पार्टी का झंडा लगाने, बैनर फाड़ने व जलाने को लेकर लगभग हर इलाके में हंगामा हो रहा है और जिसे लेकर तनाव की स्थिति बन रही है. रविवार सुबह को भी खुट्टाडीह गांव में झंडा लगाने को केंद्र कर भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई. भाजपा नेता रमेश मंडल ने बताया कि रविवार शाम को खुट्टाडीह गांव में आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार एसएस अहलूवालिया का प्रचार कार्यक्रम था. इसी प्रचार को केंद्र कर भाजपा कार्यकर्ता मदन घोष, किरीटी मंडल, सुमित पाल, निर्मल पाल, असीम राणा आदि इलाके में झंडा और बैनर लगा रहे थे. इसी दौरान जामुड़िया पंचायत समिति के उपाध्यक्ष सह तृणमूल जामुड़िया ब्लॉक दो के अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा और श्यामला ग्राम पंचायत के प्रधान असित मंडल के नेतृत्व में तृणमूल समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया और उनकी जमकर पिटाई की. जान बचाकर घर में छिपे भाजपा कार्यकर्ताओं को घर में घुसकर पिटाई की गयी. इस घटना में भाजपा कार्यकर्ता मदन घोष के हाथ में काफी चोट लगी है. हाथ की हड्डी में क्रैक आ गया है. तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया. पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किये जाने का आरोप है. जिसे लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है और थाना प्रभारी के तबादले की मांग की गयी है.

तृणमूल जामुड़िया ब्लॉक दो के अध्यक्ष श्री राणा ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है. इस तरह का आरोप लगाकर माहौल को अशांत करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel