[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल वृद्धा के लीवर से निकाला गया आठ किलो का सिस्ट

वृद्धा के लीवर से निकाला गया आठ किलो का सिस्ट

0
वृद्धा के लीवर से निकाला गया आठ किलो का सिस्ट

संवाददाता, हावड़ा. शिवपुर स्थित श्री जैन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन को सफल किया है. डॉ सिराज अहमद और डॉ शांतनु सिन्हा ने एक वृद्धा के पेट से करीब आठ किलोग्राम का सिस्ट ऑपरेशन करके निकाला है. यह सिस्ट महिला के लीवर में था. ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत स्थिर है. कुछ दिनों बाद महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जायेगा. जानकारी के अनुसार, डुमुरजला की चंद्रा दास (60) को काफी समय से पेट में दर्द, उल्टी और सांस लेने में परेशानी हो रही थी. शारीरिक परेशानी काफी बढ़ने के बाद परिजनों ने पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया. कई जांच होने के बाद परिजनों को पता चला कि महिला के लीवर में सिस्ट है. सिस्ट का आकार एक फुटबॉल से अधिक है. परिजनों ने डॉ अहमद से संपर्क साधा. सात जुलाई को महिला अस्पताल में भर्ती हुई. ऑपरेशन के लिए डॉ अहमद के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी. दो सर्जन के अलावा गायनोकॉलोजिस्ट को भी टीम में शामिल किया गया. गुरुवार को महिला का ऑपरेशन किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन बहुत जटिल था. करीब साढ़े चार घंटे तक ऑपरेशन चला. महिला अभी डॉक्टरों की निगरानी में है. अगले सप्ताह उसे डिस्चार्ज किया जायेगा.महिला के लीवर में यह सिस्ट बचपन से था. पिछले कुछ महीनों से उन्हें शारीरिक परेशानी हो रही थी. शुरुआत में उन्होंने ध्यान नहीं दिया. हाल ही में उन्हें सिस्ट होने का पता चला. ऑपरेशन के दौरान लीवर का दो-तिहाई हिस्सा काट कर अलग कर दिया गया है. सिस्ट का वजन लगभग आठ किलोग्राम था. सिस्ट फैल कर फेफड़ा तक पहुंच गया था. यही कारण है कि उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी. फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार है. डॉ सिराज अहमद, सर्जन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel