[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल WB News : बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के ठिकानों पर पड़ा छापा

WB News : बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के ठिकानों पर पड़ा छापा

0
WB News :  बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के ठिकानों पर पड़ा छापा
ED logo

बोलपुर, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर स्थित राज्य के लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री चंद्र नाथ सिन्हा (Chandra Nath Sinha) के आवास पर शुक्रवार सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी अधिकारियों की एक टीम ने छापा मारा .इस अभियान से इलाके में हड़कंप मच गया .इस दौरान केंद्रीय बल के जवानो ने मंत्री के घर को चारों ओर से घेरा लिया. ईडी के अधिकारी घर के भीतर तलासी चला रहे है. बताया जाता है की लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद पहली बार मंत्री चंद्र नाथ सिन्हा के घर पर ईडी की टीम पहुंची है. इस खबर के फैलते ही इलाके के तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई है.

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मची खलबली

गौरतलब है की बोलपुर के निवासी जिला तृणमूल कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को ईडी ने गौ तस्करी मामले में गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था. करीब दो वर्ष होने को है अनुब्रत मंडल तिहाड़ जेल में कैद है.अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल भी तिहाड़ जेल में ही है. इसके अलावे अनुब्रत मंडल के सहयोगी सहगल हुसैन, अनुब्रत के सीए मनीष कोठारी आदि भी तिहाड़ जेल में है. मंत्री चंद्र नाथ सिन्हा अनुब्रत मंडल के खास नेताओं ने से एक है. आज ईडी के छापामारी अभियान से बोलपुर में हड़कंप मच गया है.

अनुब्रत मंडल के पड़ोस में ही चंद्रनाथ सिन्हा का मकान

जैसा कि पिछले महीने फरवरी में देखा गया था, ईडी ने बोलपुर में अनुब्रत मंडल के घर के बगल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर छापा मारा था. वहीं जिस काली प्रतिमा की अनुब्रत मंडल पूजा करते है उसके 560 भरी सोने के आभूषण के स्रोत का पता लगाने के लिए ईडी की टीम गत माह स्थानीय बैंक भी गई थी. आज ईडी की टीम राज्य के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के घर पर छापा मारा. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर इस छापामारी अभियान की वजह क्या है. ईडी ने सुबह सात बजे राज्य के लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के घर पर छापेमारी की. मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के घर को केंद्रीय बलों ने घेर लिया है. अनुब्रत मंडल के पड़ोस में ही चंद्रनाथ सिन्हा का मकान है.

WB News : नरेन्द्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं से जानें क्या बात-चीत की

कोलकाता में भी कई जगहों पर हुई है ईडी की छापे मारी

शुक्रवार सुबह से कोलकाता में पांच जगहों पर तलाशी ले रही है. ईडी के अधिकारियों ने आज सुबह चेतला में भी एक कारोबारी के घर पर छापेमारी की है. लेकटाउन इलाके में भी छापेमारी की गई. मंत्री चंद्र नाथ सिन्हा के घर पर सुबह सात बजे ईडी की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया. खबर है कि मामले में नया मोड़ तलाशने के लिए ईडी ने आज चंद्रनाथ सिन्हा के घर पर छापामारी कर तलाशी चला रही है.ईडी सूत्रों के मुताबिक, भर्ती भ्रष्टाचार मामले की जांच में राज्य के कई जगहों की जांच में मंत्री का नाम सामने आया है. और आज की कार्रवाई उसी सूत्र पर आधारित है. हालांकि, आज ईडी की कार्रवाई के दौरान बोलपुर विधायक और मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा घर पर नहीं हैं. बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी मंत्री के परिवार के सदस्यों से बात कर रहे हैं. गौरतलब है कि राज्य में ईडी के साथ-साथ आयकर विभाग भी सक्रिय है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी सर पर बैंडेज लगी स्थिति में पहुंची गार्डेनरीच, जानें क्या कहा सीएम ने..

Previous article Best Juice for Heart Health: दिल को रखना है चुस्त और दुरुस्त तो पीना शुरू कर दें ये 6 बेस्ट जूस
Next article Anupama: पाखी और आध्या की हुई इस बात पर लड़ाई, बाबूजी ने अनु से मांगी मदद
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel