[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल संवेदनशील क्षेत्रों का डीएम व सीपी ने किया दौरा

संवेदनशील क्षेत्रों का डीएम व सीपी ने किया दौरा

0
संवेदनशील क्षेत्रों का डीएम व सीपी ने किया दौरा

दिलदारनगर में मतदान से जुड़ी दिक्कतों पर लोगों से ली जानकारी आसनसोल. आम चुनाव के मद्देनजर लोगों में विश्वास बहाली के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी (डीएम) एस पोन्नमबलम और पुलिस आयुक्त (सीपी) सुनील कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया. इस क्रम में अधिकारी आनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के दिलदारनगर इलाके में गये और वहां के मतदाताओं से बातचीत कर मताधिकार के उपयोग से जुड़ी उनकी दिक्कतों पर बातचीत की. अधिकारियों ने लोगों से निश्चिंत होकर मतदान करने की अपील की. जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की चुनाव प्रक्रिया शुरू है. आसनसोल संसदीय क्षेत्र के चौथे चरण में 13 मई को मतदान है. चुनाव प्रक्रिया के दौरान संवदेनशील क्षेत्र व बूथों को चिह्नित किया गया है. उन इलाकों में मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर विश्वास बहाली के मकसद से स्थानीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में केंद्रीय बल के जवान रूट मार्च कर रहे हैं. महकमा अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी नियमित रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर लोगों को निश्चिंत होकर मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं. संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों के जवान नियमित रूप से रूट मार्च कर रहे हैं. जिले में सीआरपीएफ की छह कंपनियां आ गयी हैं. उन्हें विभिन्न थाना क्षेत्र के अधीन इलाकों में तैनात किया गया है. जो नियमित रूप से रूट मार्च कर मतदाताओं को वोट देने को जागरूक कर रही हैं. शुक्रवार को पुलिस आयुक्त के साथ डीएम ने दिलदारनगर इलाके का दौरा कर लोगों से बातचीत की. अभी तक कोई विशेष शिकायत नहीं मिली है. संवदेनशील इलाको में चुनाव के दिन विशेष व्यवस्था रहेगी. ईसीआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर मतदाता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है. गौरतलब है कि इस दौरे में डीएम व सीपी के साथ आसनसोल दक्षिण थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज सहित पुलिस व चुनाव आयोग के अधिकारी विभिन्न क्षेत्र में पैदल चल कर लोगों से रूबरू हो रहे हैं. कुछ लोगों से बातचीत कर यह जानने का भी प्रयास किया कि उनलोगों को मतदान के दौरान कोई परेशानी हो रही हो, तो बतायें. उन्हें चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हरसंभव सुविधा दी जायेगी. डीएम व सीपी ने महिलाओं, युवा- युवतियों को मतदान देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि आम चुनाव में बढ़ चढ़ कर मतदान करें एवं दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करे. जो मतदाता बुजुर्ग हैं, जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है, अगर वे मतदान केंद्र में जाकर मतदान देना चाहते हैं, तो उनके लिए जिला प्रशासन की ओर से घर में वोट दिलाने की व्यवस्था आयोग ने कर रखी है. इसके लिए स्थानीय चुनाव अधिकारी या कार्यालय से संपर्क कर पहले से ऐसे वयोवृद्ध सदस्यों के परिजन आवेदन करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel