[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल निगम के दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

निगम के दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

0
निगम के दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों के छात्रों के लिए रेनकोट की खरीद में वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोप में मेयर फिरहाद हकीम ने निगम के दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है. माॅनसून कांड के मामले में पहले सात सदस्यीय सूचना जांच कमेटी का गठन किया गया था. समिति ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट सौंपी है. मंगलवार को मेयर ने कहा, ””कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मैंने दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिया है. इस संबंध में मेयर ने कहा कि तृणणूल बोर्ड भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगा. जो लोग सोचते हैं कि वे भ्रष्टाचार करके बच जायेंगे, तो वे गलत सोच रहे हैं. भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी अधिकारियों के खिलाफ निगम सख्त कार्रवाई करेगा. ज्ञात हो कि 2018 में निगम द्वारा संचालित स्कूलों के छात्रों के लिए 7,38,3000 रुपये की लागत से 2,240 रेनकोट खरीदे गये थे, पर खरीद की प्रक्रिया पर वित्त विभाग ने आपत्ति जतायी थी कि शिक्षा विभाग अनियमित तरीके से खरीदारी की है. निगम सूत्रों के मुताबिक, रेनकोट खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया में ””””छूट”””” की मांग को लेकर मेयर के पास फाइल भेजी गयी थी. लेकिन मेयर ने फाइल पर ””नो”” लिख दिया था. आरोप है कि मेयर की रोक को नजरंदाज करते हुए निगम के शिक्षा विभाग ने बिना टेंडर के 73 लाख 83 हजार टका में 2040 रेनकोट खरीद लिये. उसे निगम के आंतरिक ऑडिट में पहले ही अवैध माना जा चुका है. निगम सूत्रों के मुताबिक इस मामले की जांच के लिए गठित कमेटी ने रिपोर्ट में कहा है कि माॅनसून खरीद में बड़ी गड़बड़ी हुई है. ऐसे में इस रिपोर्ट को देखने के बाद मेयर ने शिक्षा विभाग के दो और अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel