[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल एनआइटी से लगे जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

एनआइटी से लगे जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

0
एनआइटी से लगे जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

दुर्गापुर.

शुक्रवार को दोपहर दुर्गापुर थाना क्षेत्र के एनआइटी सात नंबर गेट से लगे जंगल में एक पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और अचेत युवक को उतरवाया. फिर मौत की पुष्टि के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए विधाननगर महकमा अस्पताल भेज दिया. शव की शिनाख्त की कोशिश में पुलिस लग गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके का जंगल काफी बड़ा व घना है. शुक्रवार दोपहर जंगल में मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी. उसने इसकी सूचना आसपास के अन्य लोगों को दी. फिर पुलिस को इत्तला दी गयी.

उसके बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ऑटोप्सी के लिए उक्त अस्पताल भेज दिया. अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel