[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल चुनाव बाद हिंसा रोकने के लिए 19 जून तक राज्य में केंद्रीय बलों की रहेगी तैनाती

चुनाव बाद हिंसा रोकने के लिए 19 जून तक राज्य में केंद्रीय बलों की रहेगी तैनाती

0
चुनाव बाद हिंसा रोकने के लिए 19 जून तक राज्य में केंद्रीय बलों की रहेगी तैनाती

संवाददाता, कोलकाता

लोकसभा चुनाव की शुरुआत से ही चुनाव आयोग ने सुरक्षा के इंतजाम किये हैं. आयोग ने चुनाव बाद हिंसा को रोकने के लिए 19 जून तक राज्य में केंद्रीय बलों की 400 कंपनी रखने का फैसला किया है. चुनाव बाद हिंसा को रोकने के लिए सबसे ज्यादा 60 कंपनी केंद्रीय पुलिस, कोलकाता पुलिस कमिश्नरेट में ही है. इनमें से केंद्रीय बलों की 28 कंपनी को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है. कोलकाता पुलिस ने 20 स्थानों की पहचान की है, जहां मतगणना और मतगणना के बाद हिंसा हो सकती है. इस बार आयोग ने राज्य के हर जिले के पुलिस जिले और कमिश्नरेट क्षेत्र में केंद्रीय बल को रखने का फैसला किया है.

कहां, कितने केंद्रीय बलों की रहेगी तैनाती : जलपाईगुड़ी में छह कंपनी, अलीपुरदुआर में पांच, कूचबिहार में 13, दक्षिण दिनाजपुर में सात, रायगंज पुलिस जिले में छह , इस्लामपुर पुलिस जिले में छह, दार्जिलिंग में छह, सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में पांच, चार कलिम्पोंग में, पांच कंपनियां जंगीपुर पुलिस जिले में, पांच मालदह जिले में, आसनसोल पुलिस आयुक्तालय में 11 कंपनी, बीरभूम में 18 , कृष्णानगर पुलिस जिले में 10 , मुर्शिदाबाद जिले में 16 , पूर्वी बर्दवान जिले में 18 कंपनी, रानाघाट पुलिस जिले में सात , बारासात पुलिस जिले में सात, बैराकर पुलिस आयुक्तालय में 15 कंपनियां, बशीरहाट पुलिस जिले में 12 , बनगांव पुलिस जिले में 10 , चंदननगर पुलिस आयुक्तालय में 10, हुगली ग्रामीण में 12 , हावड़ा में 11, हावड़ा ग्रामीण आठ, पश्चिम मेदिनीपुर 15 कंपनी, बांकुड़ा में 10 कंपनी, झाड़ग्राम 13 कंपनी, पूर्वी मेदिनीपुर 20 कंपनी, पुरुलिया 10 कंपनी, बारुईपुर पुलिस जिला 10 कंपनी, विधाननगर पुलिस आयुक्तालय सात कंपनी, डायमंड हार्बर पुलिस जिला आठ और सुंदरबन पुलिस जिले में सात कंपनी बल तैनात हैं. वहीं, मतगणना केंद्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने अपनी कमर कस ली है. राज्य में कुल 55 मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा है. केंद्रीय बल की 100 कंपनी तैनात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel