[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल सीबीआइ ने कालीघाटेर काकू समेत तीन आरोपियों से की पूछताछ

सीबीआइ ने कालीघाटेर काकू समेत तीन आरोपियों से की पूछताछ

0
सीबीआइ ने कालीघाटेर काकू समेत तीन आरोपियों से की पूछताछ

कोलकाता,

राज्य के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में हुईं नियुक्तियों में भ्रष्टाचार व शिक्षक नियुक्ति घोटाले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) के अधिकारी मामले में गिरफ्तार सुजय कृष्ण भद्र (कालीघाटेर काकू), अयन शील और शांतनु बनर्जी से पूछताछ करने के लिए शनिवार को प्रेसिडेंसी संशोधनागार पहुंचे. गत गुरुवार को सीबीआइ के अधिकारियों ने निजाम पैलेस स्थित एजेंसी के कार्यालय में महानगर के व्यवसायी व तृणमूल कांग्रेस के नेता संतू गांगुली (संटू) से भी पूछताछ की थी, जो मामले में गिरफ्तार पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ही नहीं, बल्कि अन्य गिरफ्तार आरोपियों कुंतल घोष, शांतनु, अयन और सुजय के भी करीबी माने जाते हैं. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में मिले तथ्यों को लेकर सुजय समेत तीनों आरोपियों से संशोधनागार में पूछताछ हो रही है. इस मामले में अयन पर आरोप है कि उसने मामले के अन्य आरोपी व निष्कासित तृणमूल नेता कुंतल के कहने पर संटू को करीब 26 करोड़ रुपये दिये थे. हालांकि, यह अभी जांच का विषय है.

करोड़ों रुपये से संबंधित तथ्यों का पता लगाने के लिए ही तीनों से पूछताछ जरूरी थी. इस दिन सुबह करीब 11 बजे सीबीआइ के पांच अधिकारी कोर्ट के दस्तावेज लेकर प्रेसिडेंसी संशोधनागार पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक, जांचकर्ता जेल के अंदर आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं. सीबीआइ ने गत बुधवार को शिक्षक नियुक्ति घोटाले में सुजय के अलावा अन्य आरोपियों अयन और शांतनु से संशोधनागार में पूछताछ के लिए बैंकशाल कोर्ट स्थित स्पेशल सीबीआइ कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया. इधर, करीब साढ़े तीन महीने बाद यानी पिछले सप्ताह ही शिक्षक नियुक्ति घोटाले में धनशोधन पहलू की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को आरोपी सुजय के वॉयस सैंपल की फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट मिली थी.

गत बुधवार को यह रिपोर्ट केंद्रीय जांच एजेंसी ने कलकत्ता हाइकोर्ट की न्यायाधीश अमृता सिन्हा की एकल पीठ को सौंपी है. बताया जा रहा है कि जेल में सीबीआइ के अधिकारी उक्त मामले को लेकर भी सुजय से पूछताछ कर चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel