[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल कई दुकानों में चोरी से व्यवसायी आतंकित

कई दुकानों में चोरी से व्यवसायी आतंकित

0
कई दुकानों में चोरी से व्यवसायी आतंकित

बांकुड़ा . बीती रात बांकुड़ा शहर के दो नंबर वार्ड स्थित चौक बाजार इलाके में एक के बाद एक कई दुकानों मे हुई चोरी से व्यवसायियों में दहशत व्याप्त हो गयी है. शहर के पुलिस आउटपोस्ट के निकट हुई घटना से व्यवसायी भी हैरान हैं. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी के ठीक निकट दुकानों में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हुईं. चौक बाजार में बीती रात बदमाशों ने धावा बोल दिया. हिल्सा फिश की ताक में एक-एक कर दुकानों का ताला तोड़ा गया और नकदी व कागजात लूट लिये गये. इस घटना से सुबह से ही इलाके में दहशत फैल गयी. पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका को लेकर इलाके के व्यवसायियों ने आक्रोश जताया. घटना की खबर पाकर स्थानीय बांकुड़ा नगरपालिका के वार्ड-2 के पार्षद राजीव दे मौके पर गये और दुकानदारों से बातचीत की. बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. इस बारे में अंडे के एक कारोबारी का कहना था कि स्थानीय लोगों से खबर मिलने पर अपनी दुकान में आकर उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. सामान और नगदी चुरा लिया गया है. उनकी मांग है कि यहां स्थायी पहरेदार की व्यवस्था की जाये. मछली के एक व्यवसायी का कहना था कि जो कैश बॉक्स रखा हुआ था उसे तो चोर ले ही गये, साथ ही साथ जो महंगी मछलियां थीं उसे भी लेकर चले गये. घटना को लेकर पुलिस को अवगत कराया गया है. मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद राजीव दे का कहना था कि कुछ बदमाश रात के अंधेरे में अंडे की दुकान एवं मछली की दुकान का ताला तोड़कर लूटपाट की. वह यहां स्थायी पहरेदारी और सीसीटीवी की मांग करते हैं ताकि व्यवसायी शांति से अपना कारोबार कर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel